'मैंने गलत वक्त खेला, अब जलन होती है...', एथलीट रह चुकीं अंजू जॉर्ज ने कही ऐसी बात कि हंसने लगे PM मोदी
Anju Bobby George: भारतीय एथलीट रह चुकीं अंजू बॉबी जॉर्ज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में खेलों को बढ़ावा देने की लिए प्रशंसा की। अंजू जॉर्ज ने क्रिसमस के एक कार्यक्रम में 25 दिसंबर को पिछली सरकारों पर खेलों के प्रति उत्साह ना दिखाने को लेकर तंज किया।
पीएम आवास पर आयोजित एक क्रिसमस कार्यक्रम में बोलते हुए अंजू जॉर्ज ने कहा कि, वग गलत वक्त में खेल में थे। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों को जितना सम्मान और प्यार मिलता है, इसको देखकर उन्हें कहीं न कहीं जलन होती है।

सामने बैठे पीएम नरेंद्र मोदी को देखते हुए अंजू जॉर्ज ने कहा, 'एक खिलाड़ी के तौर पर मैं करीब 25 साल से यहां हूं और मैं काफी बदलाव देख रहा हूं। जब मैंने 20 साल पहले भारत को पहला ग्लोबल मेडल दिलाया था, तब भी मेरा विभाग भी प्रमोशन के लिए तैयार नहीं था। लेकिन नीरज (चोपड़ा) को पदक मिलने के बाद, मैंने बदलाव देखा है...। जिस तरह से हम जश्न मना रहे हैं... मुझे उनसे जलन होती है क्योंकि खेल में मैं गलत युग में थी।'
अंजू बॉबी जॉर्ज ने आगे कहा, ''महिला सशक्तिकरण अब सिर्फ एक शब्द नहीं रह गया है। हर भारतीय लड़की सपने देखने के लिए तैयार है और उन्हें पता है कि उनके सपने सच होंगे।''
who is Anju Bobby George: जानिए अंजू बॉबी जॉर्ज के बारे में?
- अंजू बॉबी जॉर्ज एक भारतीय एथलीट रह चुकी हैं। वर्तमान में
- अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में पेरिस में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा था।
- ऐसा करने वाली अंजू बॉबी भारत की पहली एथलीट बनीं, जिसने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 6.70 मीटर की छलांग लगाते हुए पदक जीता।
- 2005 में आईएएएफ (आइएएएफ) विश्व एथलेटिक्स फाइनल में अंजू बॉबी जॉर्ज रजत पदक जीता, इस प्रदर्शन को वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन मानती हैं।
- अंजू बॉबी जार्ज को वर्ल्ड एथलेटिक्स से वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है।
- अंजू बॉबी जार्ज ने 2016 में वा लड़कियों के लिए एक खेल अकादमी भी बनाई थी जिसके माध्यम से उन्होंने भारत में लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था।












Click it and Unblock the Notifications