पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार नियुक्त किए गए चुनाव आयुक्त, लवासा की लेंगे जगह
नई दिल्ली। पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। विधि मंत्रालय ने शुक्रवार रात को अधिसूचना जारी करके यह जानकारी दी। वह अशोक लवासा की जगह लेंगे। अशोक लवासा ने 18 अगस्त को चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दिया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चुनाव आयुक्त के पद से अशोक लवासा का इस्तीफा बुधवार को स्वीकार कर लिया था। अशोक लवासा एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।
Recommended Video

राजीव कुमार की नियुक्ति के संबंध में कानून एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया। विधि मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा, राष्ट्रपति चुनाव आयुक्त के पद पर राजीव कुमार की नियुक्ति से खुश हैं। चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति उसी समय से प्रभावी होगी जब अशोक लवासा का इस्तीफा प्रभावी होगा राजीव कुमार 1984 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
उन्होंने पिछले साल जुलाई महीने में वित्त सचिव का कार्यभार संभाला था और इस साल मार्च तक इस पद पर थे। सुनील अरोड़ा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। अशोक लवासा के अलावा दूसरे चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा हैं। राजीव कुमार 10 दिन बाद इन वरिष्ठ अधिकारियों की टीम का हिस्सा बनेंगे। कुमार के पास सार्वजनिक नीति और प्रशासनिक क्षेत्र का 30 साल से ज्यादा का अनुभव है।
अशोक लवासा साल 2019 में लोकसभा चुनाव के समय सुर्खियों में आए थे जब चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को क्लिनचीट देने को लेकर उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के समक्ष असहमति का नोट दिया था।
-
एसआईआर मुद्दों पर टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल












Click it and Unblock the Notifications