क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Live: बहरीन में पीएम मोदी बोले- मेरा दोस्त अरुण चला गया

सोनिया, राहुल, मनमोहन सिंह

Google Oneindia News

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। शनिवार को दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर अरुण जेटली ने अंतिम सांस ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स में लाया गया था, जहां उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। शुक्रवार को अरुण जेटली की हालत और बिगड़ गई थी। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्रिमंडल का अहम हिस्सा रहे जेटली ने इस बार अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

former finance minister arun jaitley passes away at age of 67 live updates

ये भी पढ़ें: अरुण जेटली प्रोफाइल: छात्र नेता, देश के सबसे महंगे वकील से वित्तमंत्री तक का सफर ये भी पढ़ें: अरुण जेटली प्रोफाइल: छात्र नेता, देश के सबसे महंगे वकील से वित्तमंत्री तक का सफर

Newest First Oldest First
10:32 PM, 24 Aug

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज मेरे भीतर एक गहरा दर्द छुपा हुआ है, मैं इतना दूर हूं और मेरा दोस्त अरुण चला गया। कुछ दिन पहले बहन सुषमा चली गईं थी, आज साथ चलने वाला दोस्त चला गया।
9:03 PM, 24 Aug

देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार देर शाम पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और बीजेपी नेता अरुण जेटली को को श्रद्धांजलि अर्पित की।
7:46 PM, 24 Aug

अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के बाद सोनिया गांधी ने उनके परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान जेटली की पत्नी संगीता सोनिया के गले लगकर रो पड़ीं।
7:45 PM, 24 Aug

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अरुण जेटली के आवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी।
6:47 PM, 24 Aug

ओडिशा सीएम नवीन पटनायक, बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के आवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी।
6:17 PM, 24 Aug

लालकृष्ण आडवाणी बेटी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के आवास पर पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी।
5:46 PM, 24 Aug

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के आवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी।
5:44 PM, 24 Aug

अपने परिवार के साथ पहुंचकर पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अरुण जेटली के आवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी।
5:43 PM, 24 Aug

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के आवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी है।
4:58 PM, 24 Aug

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के आवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रपति ने इस दौरान जेटली की बेटी से बात कर उनको सांत्वना दी।
4:49 PM, 24 Aug

भाजपा ने अपने एक हीरे अरुण जेटली को खो दिया है। हमने 1 साल में कई नेताओं को खो दिया, अटल जी, अनंत कुमार, मनोहर पर्रिकर, सुषमा स्वराज और अब अरुण जेटली- प्रकाश जावड़ेकर
4:31 PM, 24 Aug

चिराग पासवान, वसुंधरा राजे, मनोज तिवारी, राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दी पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि
4:16 PM, 24 Aug

भारतीय टीम ब्लैक आर्म बैंक बांधकर उतरेगी मैदान में, जेटली बीसीसीआई के पूर्व वाइस चेयरमैन और डीडीसीए के पूर्व चेयरमैन रहे
4:07 PM, 24 Aug

अमित शाह ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि, बीजेपी के कई नेता भी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर
3:36 PM, 24 Aug

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि
3:36 PM, 24 Aug

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि
3:24 PM, 24 Aug

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताया
3:16 PM, 24 Aug

एम्स से घर ले जाया जा रहा अरुण जेटली का पार्थिव शरीर
3:15 PM, 24 Aug

मुझे अपने भाई और मेरे गुरु के निधन पर गहरा दुख हुआ है। वह अपनी सलाह से हम सभी की मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे, पीयूष गोयल
3:13 PM, 24 Aug

जेपी नड्डा- उनके पार्थिव शव को जल्द ही उनके आवास पर ले जाया जाएगा। कल सुबह 10 बजे के आसपास उनके पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा
2:52 PM, 24 Aug

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अरुण जेटली के निधन पर जताया शोक
2:37 PM, 24 Aug

जेटली का पार्थिव शरीर कल बीजेपी दफ्तर लाया जाएगा
2:33 PM, 24 Aug

देश के प्रख्यात विधिवेत्ता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। जेटली जी छात्र जीवन में ही भाजपा से जुड़े, आपातकाल के ख़िलाफ़ आवाज मुखर की एवं आजीवन सकारात्मक राजनीति के साथ माँ भारती की सेवा करते रहे- सीएम योगी आदित्यनाथ
2:26 PM, 24 Aug

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का निधन, कल दोपहर होगा अंतिम संस्कार
1:52 PM, 24 Aug

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर कांग्रेस ने शोक जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
1:51 PM, 24 Aug

उपराष्ट्रपति- वह एक शक्तिशाली बुद्धिजीवी, एक योग्य प्रशासक थे, जेटली के निधन से गहरा दुख पहुंचा है
1:50 PM, 24 Aug

झारखंड के सीएम- अरुण जेटली जी के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनकी शानदार भाषण शैली पक्ष और विपक्ष दोनों को मुग्ध करने की क्षमता रखती थी। देश के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा
1:39 PM, 24 Aug

फ्रांस के राजदूत ने जेटली के निधन पर जताया शोक- मैं अरुण जेटली के परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना प्रदान करता हूं
1:34 PM, 24 Aug

राजनाथ सिंह- अभी अभी अरुण जेटली के निधन की जानकारी मिली,वह देश के लिए, सरकार के लिए और पार्टी के लिए एक धरोहर थे
1:24 PM, 24 Aug

पीएम मोदी ने कहा- भाजपा और अरुण जेटली का अटूट बंधन था। एक तेज तर्रार छात्र नेता के रूप में, वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने में सबसे आगे थे। वे हमारी पार्टी का बहुत पसंद किया जाने वाला चेहरा बन गए थे
READ MORE

Comments
English summary
former finance minister arun jaitley passes away at age of 67 live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X