शीला दीक्षित के दामाद न्यायिक हिरासत में, घरेलू हिंसा का है आरोप
शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित ने पति इमरान पर घरेलू हिंसा, पत्नी की संपत्ति चुराने और दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दामाद सईद मोहम्मद इमरान की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया और उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आपको बता दें शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित ने पति इमरान पर घरेलू हिंसा, पत्नी की संपत्ति चुराने और दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
पिछले 10 महीनों से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं, इमरान को पिछले हफ्ते बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। शीला दीक्षित की पुत्री लतिका ने इमरान पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और जून में एक शिकायत दर्ज कराई थी।
गौरतलब है कि लतिका और इमरान की 1996 में शादी हुई थी। इमरान के खिलाफ संपत्ति के गबन, आपराधिक षड्यंत्र, सबूत मिटाने और जालसाजी और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यूपी में कांग्रेस की सीएम फेस शीला दीक्षित
मालूम हो कि इस वक्त शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रमुख चेहरा बनाया गया है। वह कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं।













Click it and Unblock the Notifications