पंचतत्व में विलीन शीला दीक्षित, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई ,देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (81) का निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ रविवार दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया, इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां सोनिया और प्रियंका गांधी समेत सभी कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, दुख की इस घड़ी में सोनिया गांधी ने कहा कि वह मेरी बड़ी बहन और दोस्त थीं,आज मैंने अपना दोस्त खो दिया है।
पंचतत्व में विलीन शीला दीक्षित
आपको बता दें कि शनिवार दोपहर राजधानी के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल में कॉर्डियक अरेस्ट से दीक्षित का निधन हो गया था, आपको बता दें कि शीला दीक्षित 15 साल दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 10 जनवरी को उन्हें दिल्ली की कमान सौंपी गई थी।
प्रधानमंत्री मोदी-केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि दी
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार देर शाम पूर्वी निजामुद्दीन स्थित दीक्षित के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत कई नेता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

राजकीय शोक का ऐलान
उधर, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में दो दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications