पूर्व रक्षा मंत्री का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- पाकिस्तान और चीन दोनों मोर्चों पर युद्ध जैसे हालात
Former Defence Minister AK Antony: भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने मोदी सरकार पर चीन और पाकिस्तान को लेकर बड़ा हमला बोला है। पूर्व रक्षा मंत्री ने रक्षा बजट को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। एके एंटनी ने कहा कि भारत आज पाकिस्तान और चीन दोनों मोर्चों पर युद्ध जैसे हालात का सामना कर रहा है। सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दे रही है।

Recommended Video

पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दे रही है। पहली बार भारत को दो युद्ध जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। एक तो पाक और अब चीन मुख्य रूप से पूर्वी लद्दाख, अरुणाचल और सिक्किम से भारत-चीन सीमा पर बुनियादी ढांचा और सैन्य जमावड़ा बनाकर मजबूत हो रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि जब सभी को उम्मीद थी कि रक्षा बजट बढ़ेगा, लेकिन सरकार ने रक्षा बजट पिछले साल की तुलना में बहुत कम बढ़ाया गया।
भारत-चीन सीमा पर तनातनी
आपको बता दें कि पिछले साल मई में लद्दाख और सिक्किम में चीन के साथ भारत का सीमा विवाद हुआ था। कुछ दिन बाद सिक्किम में मामला शांत हो गया, लेकिन लद्दाख में विवाद अभी भी जारी है। इस बीच गलवान गाटी में भारतीय और चीनी सेना के बीच झड़प हुई थी, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हुई थे, जबकि 40 से ज्यादा चीनी सैनिक मारे गए। हालातों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि भीषण ठंड के बावजूद दोनों देशों ने अपने सैनिकों को विवादित इलाके में तैनात कर रखा है। हाल ही में बातचीत के बाद पैंगोंग झील के पास से चीनी सेना ने वापस जाना शुरू किया। जिस पर भी राजनीति शुरू हो गई थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कहना है कि पीएम मोदी चीन के सामने झुक गए और अपनी जमीन दे दी।












Click it and Unblock the Notifications