क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कीर्ति आजाद का नाम तय, ऐलान होना वाकी

Google Oneindia News

नई दिल्ली। शीला दीक्षित के निधन के बाद के बाद खाली चल रहे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए पार्टी ने नाम तय कर दिया गया है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि अब सिर्फ औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। पार्टी कीर्ति आजाद को अब दिल्ली की बड़ी जिम्मेदारी सौंप रही है।

Former cricketer Kirti Azad may become new president of Delhi Congress

नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में अरविंदर सिंह लवली, जेपी अग्रवाल, अजय माकन, देवेंद्र यादव, सुभाष चोपड़ा, राजेश लिलोठिया और संदीप दीक्षित के नाम चल रहे थे। लेकिन दिल्ली कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को रोकने के लिए पार्टी प्रदेश के बाहर से किसी नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि, दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने दो नामों को पार्टी अध्यक्ष सोनियां गांधी के पास भेजा था। जिसमें सोनिया गांधी ने कीर्ति आजाद के नाम पर मुहर लगाई।

बताया जा रहा है कि कीर्ति आजाद का नाम बृहस्पतिवार को ही फाइनल हो गया था। कीर्ति आजाद के नाम पर दिल्ली कांग्रेस के कई नेताओं ने आपत्ति की थी। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने झारखंड के धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वे भाजपा के पीएन सिंह से चुनाव हार गए थे।

इमरान के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष, 'आजादी मार्च' को मिला नवाज शरीफ का समर्थनइमरान के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष, 'आजादी मार्च' को मिला नवाज शरीफ का समर्थन

Comments
English summary
Former cricketer Kirti Azad may become new president of Delhi Congress
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X