क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

झारखंड चुनाव : BJP ने लोहरदगा सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को बनाया प्रत्याशी

Google Oneindia News

रांची। झारखंड में इस महीने होने वाला विधानसभा चुनाव दिनोंदिन दिलचस्प होता जा रहा है। बीजेपी ने प्रत्याशी के तौर पर सुखदेव भगत ने लोहरदगा सीट से उतारा है। बता दें कि, सुखदेव भगत झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं। पहले चरण के चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक लोहरदगा से भाजपा ने सुखदेव भगत को उतारा है। इस सीट से मौजूदा विधायक सुखदेव अक्टूबर में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा अब तक राज्य में कुल 81 में से 53 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पहली सूची में भाजपा ने 52 उम्मीदवारों के टिकट घोषित किए थे।

 former Congress state president of Sukhdev Bhagat become BJP candidate from Lohardaga seat
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लोहरदगा सीट से 2014 के चुनाव में आजसू उम्मीदवार कमल किशोर भगत चुनाव जीते थे। बाद में एक मामले में विधायक कमल किशोर को सजा होने पर इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस से सुखदेव भगत जीते थे। मगर, सुखदेव भगत चुनाव से पहले कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें इसी सीट से प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। हालांकि इस सीट पर बीजेपी और उसकी सहयोगी आजसू के बीच तनातनी चल रही है।

अब लोहरदगा सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का मुकाबला मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव से होगा। रामेश्वर उरांव को कांग्रेस ने यहां से टिकट दिया है। वहीं, आजसू ने यहां से नीरू शांति भगत को खड़ा किया है। नीरू 2014 के चुनाव में आजसू से जीतने वाले कमल किशोर भगत की पत्नी हैं। आजसू ने उन्हें उपचुनाव में भी लड़ाया था मगर कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत से हार का सामना करना पड़ा था।

पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, जिसके लिए नामांकन की आज अंतिम तारीख है। 13 सीटों में चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, लातेहार, मनिका, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भावनाथपुर विधानसभा सीट शामिल है। इन सीटों पर 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने अगले 2 दिनों तक दिल्ली-NCR में स्कूल बंद करने के निर्देश दिएसुप्रीम कोर्ट ने अगले 2 दिनों तक दिल्ली-NCR में स्कूल बंद करने के निर्देश दिए

Comments
English summary
former Congress state president of Sukhdev Bhagat become BJP candidate from Lohardaga seat
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X