कांग्रेस से इस्तीफे के बाद पूर्व सांसद संजय सिंह ने पत्नी अमिता के साथ थामा बीजेपी का दामन
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस नेता संजय सिंह अपनी पत्नी अमिता सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। अमेठी राजघराने से ताल्लुक रखने वाले संजय सिंह ने एक दिन पहले यानी मंगलवार को ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। यही नहीं उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। संजय सिंह को गांधी परिवार का काफी करीबी माना जाता था। हालांकि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के दौरान उन्होंने कहा था कि मैं कांग्रेस इसलिए छोड़ रहा हूं क्योंकि कांग्रेस बिना नेतृत्व की पार्टी है।
जेपी नड्डा की उपस्थिति में बीजेपी में हुए शामिल
कांग्रेस से इस्तीफे के अगले ही दिन (बुधवार) संजय सिंह ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान उनकी पत्नी अमिता सिंह भी भाजपा में शामिल हुईं हैं। संजय सिंह पहले भी बीजेपी में रहे हैं। 1998 में अमेठी संसदीय सीट से वो कांग्रेस के कैप्टन सतीश शर्मा को हराकर सांसद चुने गए थे। इसके बाद वो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे।
गांधी परिवार के करीबी थे संजय सिंह
हालांकि, राहुल गांधी के कांग्रेस में आने के बाद वो बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में वापसी की। 2009 के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तापुर सीट से सांसद चुने गए थे। संजय सिंह को गांधी परिवार का करीबी माना जाता था।
पहले भी बीजेपी रह चुके हैं संजय सिंह
1980 में जब अमेठी सीट से नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य संजय गांधी ने चुनाव लड़ने का फैसला लिया तो उन्होंने संजय गांधी को अपना समर्थन दिया। अमेठी का नेहरू-गांधी परिवार से गहरा नाता रहा है। अमेठी के पास वाली लोकसभा सीट रायबरेली से उस समय इंदिरा गांधी चुनाव लड़ती थी। वर्तमान में रायबरेली से सोनिया गांधी सांसद हैं।