महाराष्ट्र के दिग्गज नेता नारायण राणे NDA में होंगे शामिल, बनेंगे मंत्री?
मुंबई। पूर्व कांग्रेसी नेता नारायण राणे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में भाजपा की अगुआई में चल रही राजग सरकार में शामिल होने की घोषणा की। राणे ने कहा कि उनकी पार्टी, महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष, राजग में शामिल हो रही है। चर्चा है कि राणे को जल्द ही महराष्ट्र सरकार में कैबिनट मंत्री बनाया जाएगा।
बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने पिछले महीने ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। राणे ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने उनको जो स्थान देने का वादा किया था वो पूर नहीं किया। राणे ने कहा था कि जब वो 2005 में शिवसेना छोड़कर आए तब पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाने का दावा किया गया था, जिससे वो मुकर गई।
इससे पहले राणे ने दावा किया था मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने उन्हें राजग में शामिल होने का न्योता दिया है। मंगलावर को राणे और फडणवीस के बीच मुलाकात भी हुई थी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में राणे के मंत्रीपद को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। सिंधुदुर्ग में जब राणे से पूछा गया कि उन्हें कौन सा मंत्री बनाया जाएगा तो राणे ने कहा कि बाबत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा आलाकमान का निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा।