इस दिग्गज मुस्लिम नेता को हुआ था सिख लड़की से प्यार, दुनिया से लड़कर की थी शादी लेकिन 17 साल बाद हुआ तलाक

Omar Abdullah Love Story: देश में सियासी पारा चरम पर हैं,नेतागण एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तो मोदी सरकार पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

Omar Abdullah

कश्मीर के सबसे बड़े सियासी खानदान से आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला वैसे तो काफी आक्रामक नजर आते हैं लेकिन निजी जिंदगी में वो काफी शांत इंसान कहे जाते हैं। उनके करीबी कहते हैं कि उमर बतौर नेता काफी तेज-तर्रार हैं लेकिन असल जिंदगी में वो काफी नम मिजाज के व्यक्ति हैं।

उमर को एक सिख लड़की से प्यार हुआ था

आपको जानकर हैरत होगी कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला के बेटे उमर को एक सिख लड़की से प्यार हुआ था, वो भी पहली नजर वाला, दरअसल उमर दिल्ली के ओबरॉय होटल ग्रुप के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हुआ करते थे, ये बात नंबे के दशक की है और इसी होटल में काम करती थीं दिल्ली की रहने वाली पायल नाथ, जो कि प्रतिभाशाली, स्मार्ट और बहुत ज्यादा सुंदर थीं।

दिल्ली के होटल से शुरू हुई थी प्रेम कहानी...

होटल के ही के एक इवेंट में उमर और पायल पहली बार मिले थे, उमर ने उन्हें देखते ही दिल दे दिया था। उमर की सादगी पायल को भी भा गई थी, फिर शुरू हुआ दोनों की मुलाकातों का सिलसिला और एक दिन दोनों ने अपनी मन की बात एक- दूसरे से कह दी।

अलग मजहब के लोगों की शादी में आई थीं मुश्किलें

लेकिन सियासत की दुनिया के नामीगिरामी परिवार से ताल्लुक रखने वाले उमर ने अपने रिश्ते को जगजाहिर नहीं होने दिया लेकिन घरवालों से अपने रिश्ते की बात कह दी। दोनों के मजहब अलग थे इसलिए दोनों के परिवार वालों को इस रिश्ते को सहमति देने में टाइम लगा।

उमर और पायल ने इश्क के लिए दुनिया का विरोध भी सहा

कई मीडिया रिपोर्ट में लिखा गया था कि पायल नाथ की फैमिली इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी लेकिन उमर और पायल अपने इश्क के लिए विरोध सहने को भी तैयार थे लेकिन फिर बच्चों की खुशी के खातिर दोनों की फैमिली ने उमर और पायल के रिश्ते को ग्रीन सिग्नल दे दिया था, यही नहीं उस वक्त ये भी कहा गया था इस शादी का विरोध कश्मीर के लोगों ने भी किया था लेकिन उमर-पायल किसी भी वजह से पीछे नहीं हटे।

पायल नाथ के पिता का परिवार मूल रूप से लाहौर का रहने वाला था

आपको बता दें कि पायल नाथ के पिता रामनाथ सेना से रिटायर्ड मेजर थे। वैसे उनके परिवार वाले मूल रूप से लाहौर (पाकिस्तान) के रहने वाले थे। साल 1994 में दोनों की शादी बड़ी शान के साथ हुई थी और इस तरह से दिल्ली की लड़की कश्मीर की बहू बन गई थी।

साल 2011 में अचानक आई पायल और उमर के अलग होने की खबर

दोनों को लोग परफेक्ट कपल कहते थे, इस शादी से दोनों को दो बेटे भी हैं लेकिन साल 2011 में अचानक से खबर आई कि उमर और पायल नाथ तलाक चाहते हैं। दोनों के अलग होने की बात ने सबको हैरान कर दिया।

पायल ने शादी के बाद अपना सरनेम 'अब्दुल्ला' रख लिया था

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों साल 2009 से ही अलग रह रहे थे, उमर कश्मीर में रहते थे और पायल दिल्ली में। जिस पायल ने शादी के बाद अपना सरनेम 'अब्दुल्ला' रख लिया था, वो अब वापस पायल नाथ बनकर दिल्ली में अपने दोनों बच्चों के साथ ट्रांसपोर्ट का बिजनेस चलाती हैं।

शादी के 17 साल बाद दोनों ने क्यों तलाक लिया?

ये कपल क्यों अलग हुआ, शादी के 17 साल बाद दोनों ने क्यों तलाक लिया? ये आज तक किसी को भी नहीं पता। पायल नाथ सोशल मीडिया और सुर्खियों से अब काफी दूर रहती हैं तो वहीं उमर अब्दुल्ला ने खुद को राजनीति में काफी व्यस्त कर लिया है।

जम्मू-कश्मीर के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि उमर के नाम पर जम्मू-कश्मीर के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। साल 2008-2009 में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी और तब उमर अब्दुल्ला ने सबसे कम उम्र के JK के CM के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+