बेहतर इलाज के लिए शिमला से दिल्ली आ रहे वीरभद्र सिंह की तबीयत रास्ते में बिगड़ी, PGI चंडीगढ़ में हुए एडमिट
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सीने में दर्द के चलते बीते गुरुवार को शिमला के IGMC (Indira Gandhi Medical College) में भर्ती कराया गया था। अब वो वहां से सड़क मार्ग से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लाए जा रहे थे कि उनकी तबीयत रास्ते में बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद चंडीगढ़ के पीजीआई में एडमिट करवाया गया है। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। वीरभद्र सिंह चेस्ट कंजेश्चन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद शिमला के आईजीएमसी में दाखिल हुए थे।
शनिवार सुबह उन्हें डॉक्टरों ने फिट बताकर छुट्टी दे दी थी। उनके बेटे और एमएलए विक्रमादित्य सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वीरभद्र विश्राम के लिए सड़क के रास्ते दिल्ली रवाना हो गए थे। देर शाम खबर मिली कि रास्ते में कुछ तकलीफ के बाद उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई में कुछ जांच के बाद कार्डियोलॉजी वार्ड के कमरा नंबर 7 में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरभद्र सिंह की जांच अभी चल रही है।