पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत पर फौरन अस्पातल में भर्ती करवाया गया। शुक्रवार रात में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक 75 साल के वरिष्ठ माकपा नेता का ब्लड प्रेशर काफी कम था, जिसके बाद उन्हें रात करीब 8 बजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उन्हें फौरन आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजरें बनाए हुए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर बुद्धदेव भट्टाचार्य का हालचाल जाना। डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालताल जाना। गौरतलब है कि बुद्धदेव भट्टाचार्य क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पुलमोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित हैं।
West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar after visiting former WB Chief Minister Buddhadeb Bhattacharya, who is admitted at a hospital in Kolkata: Doctors are looking after him very well, he thanked me for visiting him, I said I have come here as your son. pic.twitter.com/XE8CWNJV32
— ANI (@ANI) September 6, 2019