विनोद राय ने कहा जनता की सेवा करनी है मुझे
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कैग विनोद राय ने कहा है कि वह जनता की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि वह राजनीति के अंदर रहकर या राजनीति के बाहर रहकर लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं। बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में विनोद राय ने यह बात कही है। विनोद राय ने बताया कि वह चालीस साल का अनुभव रखते हैं और देश के लिए योगदान देना पसंद करेंगे। फिर चाहे राजनीति में रहकर या राजनीति से बाहर रहकर।

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से विनोद राय सुर्खियों में बने हुए हैं। विनोद राय अपनी किताब को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनहोन सिंह को टूजी घोटाले होने के दौरान पता होते हुए भी कोई ऐतराज नहीं जताने का आरोप लगाया। यह खुलासा उन्होंने अपनी किताब में भी किया था।
इनकी इस किताब नॉट जस्ट एन अकाउंटेंटः द डायरी ऑफ द नेशंस कॉंशंस कीपर का विमोचन बुधवार को हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications