इस साल शादी के बंधन में बंधेंगी सपना चौधरी, सिंगर ने खुद किया खुलासा

नई दिल्ली। 'तेरी आंख्या का ...' से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली सपना चौधरी के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि उनकी चहेती गायिका इस साल दुल्हन बनने की तैयारी में हैं,जी हां, सपना इस साल शादी करने वाली हैं, अपनी शादी की बात खुद सपना ने एक शो के दौरान कही, हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि सपना किसके साथ शादी करने जा रही हैं लेकिन ये तय है कि सपना का होने वाला पति हरियाणा से ही है।

Recommended Video

    Sapna Choudhary soon get Married, here get to know | वनइंडिया हिंदी
    इंटरनेट सनसनी कहलाती हैं सपना चौधरी

    इंटरनेट सनसनी कहलाती हैं सपना चौधरी

    गौरतलब है कि इंटरनेट सनसनी कहलाने वाली सपना चौधरी के डांस को लोग खूब पसंद करते हैं, सपना ने न सिर्फ हरियाणा बल्कि पंजाबी, भोजपुरी और बॉलीवुड में भी अपने डांस के जलवे बिखेरे हैं। सपना चौधरी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, वो चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' की प्रतियोगी भी रह चुकी हैं और वो राजनीतिक पार्टी भाजपा से भी जुड़ी हुई हैं।

    सपना चौधरी की कार का हुआ एक्‍सीडेंट

    वैसे आपको बता दें कि बीते गुरुवार को ही सपना चौधरी की कार का एक्‍सीडेंट हुआ था, इस हादसे में सपना चौधरी बाल-बाल बची थीं,उनकी कार को गुरुग्राम में दूसरी कार ने पीछे से टक्‍कर मार दी थी, इस हादसे में सपना चौधरी को मामूली खरोंच आई थीं, हालांकि सपना चौधरी की ओर से इस हादसे को लेकर पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करायी गई थी।

    कौन हैं सपना चौधरी?

    कौन हैं सपना चौधरी?

    हरियाणा की मशहूर सिंगर सपना चौधरी का जन्म 1990 में हरियाणा के रोहतक में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी कर्मचारी थे। साल 2008 में ही सपना के पिता का देहांत हो गया था, तब वह महज 18 साल की थी। पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए उन्होंने अपने शौक 'नृत्य' और 'गायन' को अपना व्यवसाय बना लिया और इस कला के माध्यम से ही वो आज दौलत और शोहरत कमा रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+