संभावना सेठ की तबीयत खराब, बड़ी मुश्किल से पहुंचीं अस्पताल, कहा- 'मुझे लगा आज मुझे कुछ हो जाएगा'

मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री और 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट संभावना सेठ की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके चलते उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, संभावना सेठ के पति अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर संभावना की बीमारी के बारे में बताया है, उन्होंने आध‌िकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि 24 घंटे के भीतर दूसरी बार संभावना सेठ को अस्पताल ले जा रहा हूं।

Recommended Video

    Sambhavna Seth को 7 अस्पतालों ने नहीं दी एंट्री तो झलका दर्द, बोलीं- लगा मर जाऊंगी | वनइंडिया हिंदी
    संभावना सेठ की तबीयत खराब

    संभावना सेठ की तबीयत खराब

    उन्होंने लिखा कि एक रात पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में एडमिट किया गया था लेकिन बाद में उन्हें छुट्टी मिली और सुबह करीब 5 बजे हम दोनों घर लौट आए, हालांकि अब फिर से उन्हें लेकर अस्पताल जा रहा हूं इसलिए आज का वीडियो ब्लॉग आपको नहीं मिल पाएगा, मालूम हो कि संभावना हर रोज अपने फैंस के लिए वीडियो ब्लॉग बनाती हैं।

    हड़बड़ाहट में कोकिलाबेन अस्पताल पहुंची थीं संभावना सेठ

    हालांकि सुबह 5 बजे अस्पताल से लौटने के बाद संभावना ने खुद अपना हाल बयां किया था, उन्होंने स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए कहा था कि मेरा ब्लड प्रेशर अचानक बहुत लो हो गया था जिसकी वजह से मैं बेहोश हो गई थीं और आनन-फानन में मुझे कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था, संभावना ने कहा कि मेरे कान में अभी एक बड़ा इन्फेक्शन है, तबीयत खराब होने के बाद सुबह 4 बजे ही मुझे हॉस्पिटल ले जाया गया।

     'किसी भी हॉस्पिटल में हमें अंदर जाने नहीं दिया गया'

    'किसी भी हॉस्पिटल में हमें अंदर जाने नहीं दिया गया'

    लेकिन किसी भी हॉस्पिटल में हमें अंदर जाने नहीं दिया गया, किसी भी अस्पताल ने मेरे लिए गेट नहीं खोला, हमने बहुत सारे अस्पतालों के चक्कर लगाए लेकिन फिर जब हम कोकिलाबेन हॉस्पिटल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने मेरा चेकअप किया लेकिन उन्होंने कहा कि हम आपको यहां रख नहीं सकते हैं, जिसके बाद मुझे छुट्टी दे दी गई, संभावना ने कहा कि इसलिए हम दिन में फिर उन्हें दिखाने जाएंगे और शायद इसलिए ही उनके पति ने इंस्ट्रागाम पर लिखा कि वो संभावना को लेकर फिर से अस्पताल जा रहे हैं।

    'भगवान करे, किसी की तबीयत ना बिगड़े'

    'भगवान करे, किसी की तबीयत ना बिगड़े'

    संभावना ने ये भी कहा था कि मैं ऊपर वाले से दुआ करती हूं कि इस वक्त किसी की भी तबीयत न बिगड़े, क्योंकि बाहर हालात बहुत ज्यादा खराब हैं इस वक्त हॉस्पिटल भी आपकी मदद करने की स्थिति में नहीं है, ऐसे में घर पर रहें और सेफ रहें, जब हम एक हॉस्पिटल से दूसरे हॉस्पिटल भाग रहे थे मुझे लग रहा था कि मुझे एनजाइटी अटैक आएगा, एक पल के लिए तो मुझे ऐसा लगा कि मुझे आज कुछ हो जाएगा।

    जानामाना नाम हैं संभावना सेठ

    जानामाना नाम हैं संभावना सेठ

    गौरतलब है कि 12 दिसंबर 1980 को जन्मी संभावना सेठ एक भारतीय डांसर, टीवी अभिनेत्री, होस्ट और यूट्यूब ब्लॉगर हैं। वो 'ड्रीम गर्ल' फ़िल्म में एक आइटम गर्ल के रूप में दिखीं और उसके बाद 2008 में 'बिगबॉस 2' में प्रतिस्पर्धी रही हैं, संभावना तकरीबन 20 भोजपुरी फ़िल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, इनकी पहली फिल्म 'पागलपन' थी और '36 चाइना टाउन' में इनका आइटम गीत काफ़ी लोकप्रिय रहा था। रियलिटी डांस शो 'बिग मेमसाब' में सेठ जज की भूमिका में रह चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+