असम: तरुण गोगोई की हालत बेहद गंभीर, डिब्रूगढ़ दौरा रद्द कर बीच रास्ते से लौटे CM सर्बानंद
गुवाहाटी। असम( Assam) के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई की हालत सोमवार को और बिगड़ गई है। उनकी देख भाल कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत 'बेहद नाजुक' है। वह अभी भी वेंटीलेटर पर हैं और उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। गोगोई को हाल में कोरोना हुआ था, हालांकि वे कोरोना से मुक्त हो गए थे, लेकिन उसके बाद उन्हें अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Recommended Video

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक अभिजीत शर्मा ने बताया कि 80 साल की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता की देखभाल नौ चिकित्सकों की एक टीम कर रही है। मेडिकल टीम अपना सर्वश्रेष्ठ दे रही है। डॉक्टरों ने बताया, 'गोगोई की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति बेहद नाजुक है और डॉक्टर बेहतर प्रयास कर रहे हैं। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विस्व सरमा, गोगोई के बेटे गौरव के साथ जीएमसीएच में मौजूद हैं।
इसी बीच गोगोई की गंभीर हालत के चलते असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल अपने डिब्रूगढ़ के पहले से तय कार्यक्रम रद्द करके गुवाहाटी पहुंच रहे हैं। सोनोवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि "मैं डिब्रूगढ़ के अपने कार्यक्रम रद्द करके तरुण गोगोई दा और उनके परिवार के पास रहने के लिए गुवाहाटी लौट रहा हूं। वह मेरे लिए हमेशा पिता के समान रहे हैं। मैं लाखों लोगों के साथ उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।
डॉक्टरों ने बताया कि, वे अभी वेंटिलेटर पर हैं और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। रविवार को उनका डायलिसिस किया गया जो छह घंटे तक चला। उनका रक्तचाप में उतार-चढ़ाव हो रहा है और वे पूरी तरह से मशीनों की मदद से सांस ले रहे हैं। 84 वर्षीय तीन बार के मुख्यमंत्री को 2 नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया।
इससे पहले तरुण गोगोई 25 अगस्त को कोविड-19 से संक्रमित हुए थे। गोगोई को अक्टूबर में बेचैनी की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। कोविड-19 से उबरने के बाद 25 अक्टूबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था। उन्हें प्लाज्मा थैरेपी दी गई थी और बाद में उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications