तेलुगू हितों के लिये नई पार्टी बनाएंगे आंध्र के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी

किरण रेड्डी को कांग्रेस से निकाले गए छह सांसदों का समर्थन हासिल है। 25 नवंबर 2010 को किरण रेड्डी ने राज्य के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। जिस समय वे सत्तारूढ हुए थे राज्य में तेलंगाना के पक्ष और विपक्ष में प्रदर्शन जोरों पर था और वाईएस जगनमोहन रेड्डी के विद्रोह के कारण कांग्रेस असहज स्थिति में थी।
कांग्रेस ने के रोशैया की जगह मुख्यमंत्री पद के लिए किरण रेड्डी का चयन किया। किरण रेड्डी उस समय विधानसभा के अध्यक्ष थे। हैदराबाद में जन्मे किरण रेड्डी चार बार विधयायक चुने गए हैं। मौजूदा विधानसभा में वे चित्तूर जिले के पिलेर का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह क्षेत्र रायलसीमा में है।












Click it and Unblock the Notifications