नगरोटा एनकाउंटर: राजदूतों के स्पेशल ग्रुप से विदेश सचिव की बैठक, पाक की साजिश के सबूत रखे सामने
नगरोटा एनकाउंटर पर कुछ देशों के राजदूतों से विदेश सचिव की बैठक, पाक की साजिश के सबूत रखे सामने
नई दिल्ली। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रंगला ने सोमवार को कुछ देशों के राजदूतों के एक ग्रुप के साथ बैठक की है। इस बैठक में विदेश सचिव ने 19 नंवबर को जम्मू के नगरोटा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बारे में विदेश मिशनों के प्रमुखों को जानकारी दी कि कैसे पाकिस्तान आतंक को पनाह दे रहा है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इन देशों के राजदूतों के सामने विदेश सचिव ने इस हमले में पाक का हाथ होने के सबूत रखे और बताया कि कैसे आतंकियों का इरादा एक बड़े हमले को अंजाम देने का था, जिसे भारतीय सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया।

Recommended Video
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राजदूतों के इस ग्रुप से विदेश सचिव ने बताया कि कैसे पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा है। 19 नवंबर को जो एनकाउंटर नगरोटा में हुआ, उसके तार भी पाकिस्तान से जुड़े हैं। हथियारों से पता चला कि ये आतंकी जैश ए मोहम्मद के थे, इस संगठन को पाक की जमीन पर पनाह मिलती है। वहीं सांबा सेक्टर में मिले सुरंग भी सबूत है कि कैसे आतंकी कैसे भारत में दाखिल होकर आतंक फैलाने की साजिश रचते हैं। ये आतंकी 26/11 की बरसी पर हमला करना चाहते थे। साथ ही जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव में भी खलल डालने चाहते थे।
इससे पहले नगरोटा मुठभेड़ को लेकर विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर कड़ी आपत्ति जताई। विदेश मंत्रालय ने इस पर अपना बयान में बताया है कि भारत ने पाकिस्तान को उसके सरजमीं पर चल रहे आतंकी गतिविधियों को बंद करने को लेकर कड़ी चेतावनी दी है।
बता दें कि 19 नवंबर को ट्रक में छिपकर जा रहे आतंकियों के साथ नगरोटा में जम्मू श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। यहां बने टोल प्लाजा पर सुरक्षाबलों ने जब इस ट्रक को रोका तो आतंकियों ने गोली चल दी, जिसके बाद ये मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में ट्रक में छिपे चारों आतंकियों को ढेर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, ये आतंकवादी 26/11 हमले की बरसी पर देश में बड़े हमले की साजिश रच रहे थे। इससे पहले ही वो सुरक्षाबलों के हाथों ढेर हो गए।












Click it and Unblock the Notifications