अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने आज भारत पहुंचे भूटान के राजा और पाकिस्‍तान के मंत्री, रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने भी जताया शोक

नई दिल्‍ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो गया है। आज शाम को चार बजे उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्‍कार में हिस्‍सा लेने के लिए कुछ विदेशी नेता भी भारत आए हैं। जो नेता भारत आ रहे हैं उनमें भूटान के राजा से लेकर नेपाल, श्रीलंका, बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के नेता भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री रहते हुए वाजपेयी ने इन सभी देशों के साथ संबंधों का नया अध्‍याय शुरू किया था और ये सभी देश सार्क संगठन का हिस्‍सा हैं। वाजपेयी के निधन पर इन देशों की तरफ से शोक संदेश जारी किया गया है और अब जब वह नहीं हैं तो नेता उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के लिए भारत आ रहे हैं।

atal-bihari-vajpayee-100

भूटान से लेकर नेपाल तक के मंत्री होंगे शामिल

भूटान के किंग जिग्‍मे खेसर नामग्‍याल वांगचुक, नेपाल के विदेश मंत्री पीके ग्‍यावाल, श्रीलंका के कार्यवाहह विदेश मंत्री लक्ष्‍मण किरीएला, बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली और पाकिस्‍तान के कानून मंत्री अली जफर आज दिल्‍ली पहुंचेंगे और वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वाजपेयी के निधन पर देश-विदेश से प्रतिक्रिया आ रही है। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन की ओर से उनके निधन पर शोक संदेश भेजा गया है। राष्‍ट्रपति पुतिन ने अपने संदेश में कहा है, 'अटल बिहारी वाजपेयी को दुनियाभर में सम्‍मान हासिल है। उन्‍हें एक ऐसे राजनेता के तौर पर याद किया जाएगा जिन्‍होंने रूस और भारत के बीच दोस्‍ताना रिश्‍तों के और राणनीतिक साझेदारी में अपना व्‍यक्तिगत योगदान दिया था।'

वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से भी वाजपेयी के निधन पर शोक संदेश जारी किया गया है। विदेश मंत्री माइक पोंपेयो की ओर से जारी इस संदेश में कहा गया, 'अमेरिकी लोगों की तरफ से मैं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर देश के लोगों के प्रति अपनी संवदेनाएं भेज रहा हूं। भारत और अमे‍रिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में वाजपेयी के अभूतपूर्व दृष्टिकोण का महान योगदान था।' ये भी पढ़ें-वाजपेयी की जगह चीन की न्‍यूज एजेंसी ने ट्वीट कर दी फर्नांडीस की फोटो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+