40 साल में पहली बार मोदी ने किया करिश्मा, अपने दम पर बहुमत के साथ लौट रहे

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सियासी तौर पर पहले भी कई करिश्मा कर चुके हैं। 17वीं लोकसभा के चुनाव में वे एक और बड़े करिश्मे के साथ सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं। वो पहले गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री हैं, जिनकी सरकार सत्ता में रहते हुए दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। दशकों पहले जब कांग्रेस की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को यह मौका मिला था, तब उनके या उनकी पार्टी के मुकाबले विपक्षी दलों का कोई खास वजूद नहीं था और न ही तब देश के वोटर उतने जागरूक थे। लेकिन, अगर नरेंद्र मोदी 21वीं सदी में ऐसा करने में कामयाब हो रहे हैं, तो यह निश्चित तौर पर उनकी बहुत ही बड़ी कामयाबी मानी जा सकती है।

चार दशक बाद पहली बार

चार दशक बाद पहली बार

पिछले 40 सालों के बाद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, जो पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में रहते हुए दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ अपने दम पर सरकार बनाने जा रहे हैं। सुबह साढ़े 11 बजे तक के रुझानों में मोदी की अगुवाई वाले एनडीए (NDA) को लगभग साढ़े तीन सौ सीटों पर बढ़त मिली हुई थी और बीजेपी (BJP) करीब 290 के आंकड़े को छूती नजर आ रही थी। खास बात ये है कि कुछ एग्जिट पोल में भी बीजेपी (BJP) को इस बार 300 तक सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। जबकि, मोदी की अगुवाई वाले एनडीए (NDA) को तो 350 से 360 तक सीटें बताई गई थीं।

इससे पहले इंदिरा को मिली थी ये कामयाबी

इससे पहले इंदिरा को मिली थी ये कामयाबी

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) को भी 1971 के चुनाव में ऐसा ही मौका मिला था। तब वो 5 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद भी अगले चुनाव में अपने दम पर पूरी बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज रही थीं। गौरतलब है कि आजाद भारत के इतिहास में इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) से पहले उनके पिता पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) ने ही लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।

बीजेपी लगातार कर रही थी ऐसी जीत के दावे

बीजेपी लगातार कर रही थी ऐसी जीत के दावे

अंतिम दौर का चुनाव प्रचार खत्म होने से ठीक पहले 17 मई को जब प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi)पहली बार प्रेस कांफ्रेंस करने आए थे, तभी उन्होंने दावा किया था कि शायद चार दशक बाद ऐसा होने जा रहा है, उनकी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में दोबारा वापसी करने जा रही है। इस बैठक में मौजूद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपना ये दावा फिर से दोहराया था कि उनकी पार्टी अपने दम पर न सिर्फ जादुई आंकड़े को पार करेगी, बल्कि उसकी अपनी टैली 300 के भी पार कर सकती है। जबकि एनडीए के लिए भी उन्होंने 2014 के मुकाबले कहीं अधिक सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। इससे पहले कई रैलियों और इंटरव्यू में भी बीजेपी नेतृत्व ऐसा ही दावा कर चुका था। बाद में एग्जिट पोल ने भी उनके दावों पर मुहर लगा दी थी और मतगणना के रुझानों ने भी उसे सही साबित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+