मामू बनाना बंद करे नरेन्द्र मोदी : राजबब्बर

कांग्रेस भवन में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में राज बब्बर ने कहा कि चाय बेचकर कोई किसी राज्य या देश का विकास नहीं हो सकता। इससे नरेन्द्र मोदी की अज्ञानता का पता चलता है। अब देश को उन्हें यह बताना चाहिए उनके कितने पूंजीपतियों से संबंध हैं। देश की जनता को यूं मामू बनाते न फिरें। उन्होंने कहा कि मोदी ही नहीं वे स्वयं भी चाय बेचने वाले एक गरीब परिवार से हैं। कांग्रेस भी गरीब वर्ग के लोगों को मौका देती है।
उन्होंने कहा कि चाय बेचकर गुजरात का विकास नहीं हो सकता। मोदी को बताना चाहिए कि उन्होंने कैसे चाय बेचकर गुजरात का विकास किया है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के सहारे मोदी ने गुजरात का विकास किया है, वरन गुजरात का विकास संभव नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications