अक्षय कुमार और अनुपम खेर को भक्त कहने वालों पर मालिनी ने उठाया सवाल, ट्वीट कर पूछा इन्हें क्या कहें?
नई दिल्ली। लोक गायक पद्म श्री मालिनी अवस्थी ने उन लोगों पर जुबानी हमला किया है जो अभिनेता अक्षय कुमार और अनुपम खेर पर सवाल उठाते रहे हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक तस्वीर के जरिए मालिनी ने कुछ लोगों पर सवाल भी उठाए हैं।

तस्वीर में तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ उस वक्त के फिल्मी सितारें जमीन पर बैठे हैं। सिर्फ इंदिरा गांधी ही कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। मालिनी ने ट्विटर पर लिखा है 'अचानक यह तस्वीर कहीं से मिली,देख कर लगा कि अनुपम खेर अक्षयकुमार को सेना/देश का साथ देने पर भक्त कहा जाता है, तो ये चरणों पर बैठे कौन हैं?'
ये है वो तस्वीर
मालिनी अवस्थी ने जो तस्वीर ट्वीट की है उसमें विनोद खन्ना,दिलीप कुमार, राज कपूर, मनोज कुमार, शायरा बानो, धर्मेंद्र, फिरोज खान, और लता मंगेशकर सरीखे सितारे इंदिरा के साथ बैठे दिख रहे हैं। इससे पहले सूत्रों के हवाले से खबर थी कि सीनियर आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी सीएम योगी के प्रमुख सचिव होंगे।
अवस्थी 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कहा यह भी जा रहा था कि सीएम योगी ने केंद्र सरकार से स्वयं अवस्थी को पदमुक्त कर उनका प्रमुख सचिव नियुक्त करने की मांग की थी। आपको बता दें कि अवनीश मशहूर गायिका मालिनी अवस्थी के पति हैं।












Click it and Unblock the Notifications