#fog: घने कोहरे और भीषण ठंड से कांप रहा है उत्तर भारत, देखें तस्वीरें
कोहरे के कारण दिल्ली से 53 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं तो वहीं 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत से कोहरे का कोहराम जारी है। कोहरे के कारण आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
53 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट
कोहरे की वजह से दिल्ली से 53 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं, 23 गाड़ियों को री-शेड्यूल किया है तो वहीं 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है यही नहीं घने कोहरे के कारण विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं जिसके भारी ठंड में यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
और गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड
यही हाल यूपी का भी है, आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि अच्छे मानसून एवं पछुआ हवाओं की वजह से कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं और पारा जीरो डिग्री तक गिर सकता है।
53 trains delayed (arriving late in Delhi area), 23 rescheduled and 13 cancelled due to prevailing fog conditions.
— ANI (@ANI_news) 15 December 2016
बीच में बारिश होने की भी संभावना है। पूरे सप्ताह कोहरे पड़ने की संभावना है और 20 दिसंबर के बाद कोहरे का असर और बढ़ सकता है।
5 (arrival) international flights at Delhi's IGI airport delayed, domestic flights delayed (arrival:2, departure:1, cancelled:1) #fog
— ANI (@ANI_news) 15 December 2016
आगे की बात तस्वीरों में ...

कांप रहा है उत्तर भारत
भीषण ठंड और घने कोहरे ने उत्तर भारत के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली, यूपी, बिहार,एमपी हर जगह ठंड से ग्रसित लोग घरों में दुबके हुए हैं और जिन्हें मजबूरी वश घर के बाहर कदम रखना पड़ रहा है उन्हें काफी मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी अपने पूरे शबाब पर
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी अपने पूरे शबाब पर है, यहां घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण दृश्यता का स्तर कम है।

लोगों का जीना मुहाल
भीषण ठंड और घने कोहरे ने उत्तर भारत के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

53 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट
कोहरे की वजह से दिल्ली से 53 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं, 23 गाड़ियों को री-शेड्यूल किया है तो वहीं 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

और बढ़ेगी ठंड
आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि अच्छे मानसून एवं पछुआ हवाओं की वजह से कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं और पारा जीरो डिग्री तक गिर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications