कोहरे ने मचाया कोहराम, 18 ट्रेनें रद्द, 62 ट्रेनें चल रही हैं देरी से

नई दिल्लीः पूरे उत्तर भारत में कोहरे ने कोहरा मचा रखा है। कोहरे से जहां आम लोग परेशान है तो वहीं इससे यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से दिल्ली में 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। दिल्ली में करीब 62 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 20 ट्रेनों के समय को बदला गया है। घने कोहरे का असर हवाई यात्री पर भी पड़ा है। फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं।

FOG CONTINUES TO DISRUPT AIR, TRAIN SERVICES, 18 trains late

आने वाले कुछ समय में भी घने कोहरे की वजह से निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में 5 से 6 डिग्री ही रहने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली वालों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

RWFC के एक वैज्ञानिक ने दिल्ली के मौसम के बारे में कहा है कि शुक्रवार को घना कोहरा रह सकता है लेकिन इसके बाद कोहरा कम होने की उम्मीद है। हालांकि, अगले कुछ दिन तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली में गुरुवार का दिन सबसे ठंडा दिन रहा। गुरुवार को दिल्ली में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। हालांकि दोपहर तक विजिबिलिटी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से नोएडा में डीएम ने 10 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। पहले सभी स्कूल 4 जनवरी तक बंद किए गए थे।

भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां भी बर्फबारी से कई लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के कई राज्यों में इमरजेंसी डिक्लेअर कर दी गई है। कहा जा रहा है कि 133 सालों के बाद अमेरिका में इतनी ठंड पड़ रही है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रगान से होगी हरियाणा के भनकपुर गांव की सुबह, लगाए गए 20 लाउडस्पीकर और 22 CCTV कैमरे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+