दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कोहरा'म'
आज सुबह दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कई शहरों में कोहरे के कारण दृश्यता पांच मीटर थी जिसके कारण वाहन चालकों को दिन में वाहनों की लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। हाइवे पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं
नई दिल्ली। इस समय दिल्ली-एनसीआऱ समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं,कोहरे का कोहराम कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई है।
आज सुबह दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कई शहरों में कोहरे के कारण दृश्यता पांच मीटर थी जिसके कारण वाहन चालकों को दिन में वाहनों की लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। हाइवे पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं।
कोहरे के कारण आठ ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं, 90 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही है और विमान सेवाओं पर भी असर पड़ा है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से कहा कि 90 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि 28 अन्य ट्रेनों के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications