चारा घोटाला केस: लालू यादव को 5 साल कैद की सजा और लगाया गया 60 लाख रुपये का जुर्माना
चारा घोटाला केस: लालू यादव को 5 साल कैद की सजा और लगाया गया 60 लाख रुपये का जुर्माना
रांची, 21 फरवरी: चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के केस में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सीबीआई कोर्ट ने 5 साल कैद की सजा सुनाई है। आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव को रांची की सीबीआई ने पांचवे चारा घोटाला मामले में 5 साल कैद की सजा और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सीबीआई कोर्ट ने डोरंडा कोषागार गबन मामले में लालू प्रसाद यादव को 15 फरवरी 2022 को ही दोषी करार दे चुकी है, लेकिन इस केस में फैसला आज सोमवार 21 फरवरी को आया है।
Recommended Video

इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को उनकी सजा के तुरंत बाद रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें सरकारी राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया। 15 फरवरी को अदालत में मौजूद लालू प्रसाद यादव को हिरासत में ले लिया गया था।
सीबीआई के वकील ने पहले कहा था कि अदालत 18 फरवरी को सजा पर दलीलें सुनेगी। डोरंडा कोषागार से 3 .13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को सात साल की सजा सुनाई गई है। वहीं कुल 99 आरोपी 15 फरवरी को कोर्ट में पेश हुए थे, जिनमें से 24 लोगों को रिहा कर दिया गया था। बाकी बचे 46 को 3 साल की सजा सुनाई गई है।
दिसंबर 2017 से जेल में, लालू प्रसाद यादव ने रिम्स में अपनी सजा की अधिकांश अवधि काटी है। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पिछले साल जनवरी में उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ले जाया गया था।
लालू प्रसाद यादव इससे पहले चारा घोटाला के चार अन्य मामलों में 14 साल जेल की सजा काट चुके हैं। अंतिम मामला अविभाजित बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की निकासी से संबंधित था।
लालू प्रसाद यादव की याचिका पर जेल अधीक्षक और रिम्स निदेशक को उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। लालू प्रसाद यादव गुर्दे की समस्याओं सहित कई बीमारियों से पीड़ित है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications