आर्थिक मोर्चे पर वित्तमंत्री ने दी खुशखबरी, बताया इस साल कैसी रहेगी देश की विकास दर
नई दिल्ली, 27 अगस्त: कोरोना महामारी के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था अब धीमे-धीमे उभर रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक मोर्चे पर एक राहत देने वाली खबर दी है। वित्तमंत्री ने उम्मीद जाहिर की है कि मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान देश की जीडीपी विकास दर 7.4 फीसदी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया है कि वर्ष 2024 में भी जीडीपी समान स्तर पर बढ़ेगी।

इस साल जीडीपी 7.4% की दर से बढ़ेगी
एक कार्यक्रम में बोलते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, अगले वित्त वर्ष यानी 2023-24 के दौरान भी देश की विकास दर बेहतर बनी रहेगी। वित्त वर्ष के दौरान देश की जीडीपी विकास दर 7.4 फीसदी रहेगी। ये विकास दर सरकार के विकास से जुड़े कामों और तथ्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और वर्ल्ड बैंक जैसी संस्थाओं ने यही अनुमान लगाया है।

आईएमएफ ने भी कही बड़ी बात
सीतारमण ने आगे कहा कि, आईएमएफ के मुताबिक अगले दो वित्त वर्षों के दौरान भारत की विकास दर सबसे अधिक रहेगी। इन दोनों अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के आकलन और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुमान एक जैसे ही हैं। बता दें कि, हाल ही में आरबीआई ने भी देश की विकास दर को लेकर ऐसे ही आंकड़े जारी किए थे। उन्होंने कहा कि, वैश्विक स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

'हालात को लेकर सावधान रहने की जरूरत'
उन्होंने कहा कि, वैश्विक स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण बनी हुई है और अभी हालात को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि निर्यात क्षेत्र को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि वैश्विक वृद्धि धीमी हो गई है। सरकार इन संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेगी।

मुफ्त उपहार बांटने वाले दलों को दी नसीहत
उन्होंने कहा कि आरबीआई ने महंगाई का असर कम करने के लिए अपनी ओर से मौद्रिक नीति प्रतिक्रिया को आगे बढ़ाया है। उच्च मुद्रास्फीति की स्थिति से निपटने के उद्देश्य से बेंचमार्क दर में अब तक 140 आधार अंकों की वृद्धि करने का फैसला लिया गया है। मुद्रास्फीति की दर पिछले सात महीनों से छह प्रतिशत के ऊपर बना हुआ है। वित्त मंत्री सीतारमण ने मुफ्त की रेवडियां बांटने के मुद्दे पर गंभीरता से बहस करने की जरूरत पर भी जोर दिया।












Click it and Unblock the Notifications