MP में भारी बारिश की आशंका, CM शिवराज ने Tweet करके लोगों से कहा-सावधान रहिए
भोपाल। भारतीय मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की आशंका जताई है, विभाग ने कहा कि भारी बारिश से राज्य में बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं, अनुमान के मुताबिक अगले 48 घंटों में मध्य प्रदेश के बालाघाट, बेतूल, भोपाल, दामोह, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, खंडावा, खरगोन, मंडला, रायसेन, रतलाम, सागर, सिवनी, उज्जैन, उमरिया और विदिशा में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है, सीएम चौहान ने इस सिलसिले में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले 48 घंटों में भारी वर्षा की आशंका बताई जा रही है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। हमारी तैयारी है और आप भी सतर्क रहें। यदि कोई विषम परिस्थितियों में दिखे तो क्षमता अनुसार उनकी मदद करें।
आपको बता दें कि गर्मी से उबल रहे एमपी में एक दिन पहले कुछ इलाकों में बारिश हुई है लेकिन इस बारिश ने लोगों को राहत की जगह परेशानी दे दी है, जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने से लोगों को काफी समस्याएं हो रही हैं, ऐसे में मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट की वजह से एमपीवासी और परेशान हो गए हैं। प्रशासन ने किसी को भी बिना काम के बाहर ना निकलने की अपील की है।
-
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
भोपाल होटल में हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया फैजान, बजरंग दल का हंगामा, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी-बिहार समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश बरपाएगी कहर, दिल्ली का क्या है हाल? -
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
Sikkim Avalanche Warning: सिक्किम-उत्तराखंड में कुदरत का कहर, अगले 24 घंटे भारी, घर से निकलने से पहले ये पढ़ें -
Weather Alert: 17 राज्यों में तबाही का मौसम, बारिश, ओले और तेज आंधी का हाई अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी -
Uttar Pradesh Weather Alert: ईद पर बदला मौसम! नोएडा में धुंध? Lucknow समेत 25 जिलों में आंधी, ओलावृष्टि कहां? -
Bengaluru में भारी बारिश बढ़ाएगी जोखिम! Bescom ने जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट, क्या आपके लिए है खतरा? -
Uttarakhand mausam पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से जबरदस्त ठंड, आज भी देहरादून समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications