Pics: कश्मीर में कहर बरपा रही बाढ़ की अनदेखी तस्वीरें
कश्मीर-श्रीनगर- प्रकृति की सज़ा जब मिलती है तो उसमें दोषी-निर्दोष के बीच फर्क नहीं होता। कश्मीर घाटी में बाढ़ के पानी के घटने के साथ आज जल जनित बीमारियों के प्रकोप को लेकर चिंताएं बढ़ गईं हैं तो वहीं अब विस्थापितों को बसाने की कोशिशों पर भी विचार शुरु हो गया है।
सेना जहां जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रही है, वहीं कुछ अलगाववादी घाटी में राहत एवं बचाव कार्यों में बाधा पहुंचाने की जुगत में हैं।
राज्य के बाढ़ ग्रस्त इलाकों से अब तक 1,42 हजार लोगों को बचाया गया है लेकिन अब भी हजारों लोग फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर में पिछले 109 सालों में आयी सबसे भीषण बाढ़ से हुई तबाही की भयावहता का आकलन किया व जल्द से जल्द सुरक्षा व बचाव के इंतज़ामों में तेजी लाई गई। घुमाएं स्लाइडर और देखें दिल दहलाने वाली तस्वीरें-

Flood scene
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन सिंह भी बाढ़ के हालात देख सहम गए।

Lifesaver
सिर्फ बुजुर्गों, महिलाओं को ही नहीं, नवज़ात को भी बचाया जवानों ने

Choppers and planes
हवाई बचाव का तरीका भी ज़ोर-शोर से अपनाया जा रहा है।

All will well
ज़ोरों पर चल रहा बचाव कार्य यह भरोसा दे रहा है कि 'सब ठीक हो जाएगा'

Worst situation
बाढ़ से पैदा हुए असामान्य हालात पर आंसू बहाते पीड़ित लोग...

CM on spot
सीएम उमर अब्दुल्ला भी साथियों के साथ बचाव-मंथन में जुटे हैं...

Lake of 'Flood'
कश्मीर की इस झील में कभी प्रकृति खेलती नज़र आती थी आज वह इंसानों की जिंदगियों से खेल रही है...

How to save
लोग तमाम तरकीबें अपनाकर बचने की कोशिश में लगे हुए हैं...

Hotel of 'water'
यह लग्ज़री होटल अब बाढ़ की चपेट में आकर अपनी सुंदरता व महत्व खो चुका है...

Please save me
सभी की एक ही पुकार है- प्लीज़ हमें यहां से बाहर निकालो, बचा लो...

Lets go from here
सभी अपने-अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं।

Water and water
अब तो यह पानी मुसीबत लगने लगा है। जल ही जीवन नहीं, जल ही कहर है यहां...

Making road
सड़क मार्गों को दुरुस्त कर अब नए मार्ग बनाए जा रह हैं..












Click it and Unblock the Notifications