असम में बाढ़ का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, नहीं मिल रही मदद
नई दिल्ली। केरल में आई भयावह बाढ़ के बाद अब पूर्वोत्तर राज्य बाढ़ की आपदा का सामना कर रहे हैं। यहां भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है, जिसकी वजह से लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। असम के कई गांवों भारी बारिश की वजह से डूब गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की कोई मदद नहीं मिल रही है, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
असम में आई बाढ़ के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से हमे किसी भी तरह की मदद नहीं मिल रही है। बाढ़ की वजह से हमारा जीवन बेकार हो गया है, लेकिन अभी तक किसी भी तरह की मदद सरकार की ओर से नहीं पहुंची है।
गौरतलब है कि केरल में पिछले दिनों आई भारी बाढ़ की वजह से सैकड़ों लोगों की जान चली गई और लाखों लोग बेघर हो गए थे। केरल में यह पिछले तकरीबन 100 साल में यह सबसे भयावह बाढ़ है। देशभर से लोगों ने यहां बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाए थे। तमाम शेल्टर हाउस बनाए गए थे, जहां बाढ़ पीड़ितों को रखा गया था। वायुसेना की
Assam: Heavy rainfall in Chirang has led to heavy flooding in the villages near Makra river. Locals say,"we have been devastated by the flood and we haven't received any help from the goverment. I urge govt to help us." pic.twitter.com/9jyQJDJEOj
— ANI (@ANI) September 11, 2018
इसे भी पढ़ें- बंगाल-बिहार और असम में महसूस किए गए भूकम्प के झटके, सपतग्राम में था भूकम्प का केंद्र