'Baby तू आया नहीं...तूने कहा था मुझे लेने आएगा', शहीद पायलट सिद्धार्थ की मंगेतर का वीडियो आपको भी रुला देगा

Flight Lieutenant Siddharth Yadav: ''बेबी, तू आया नहीं...तूने कहा था...मुझे लेने आएगा...बेबी तू आया नहीं लेने..., एक बार चेहरा तो दिखा दो...'' ये वो आखिरी लाइन हैं...जो शहीद पायलट सिद्धार्थ यादव के शव से लिपटकर उनकी मंगेतर सानिया ने कही हैं। सानिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...। इस वीडियो को देख देश के लाखों लोग भावुक हो रहे हैं। इस वीडियो को सैकड़ों लोगों ने शेयर किया है। ये वीडियो शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के अंतिम संस्कार की हैं।

भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान 2 अप्रैल की रात नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान गुजरात के जामनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में हरियाणा के रेवाड़ी के 28 वर्षीय पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की मौत हो गई थी। कुछ दिन पहले ही सिद्धार्थ यादव और उनकी मंगेतर सानिया की सगाई हुई थी। दोनों की नवंबर में शादी होने वाली थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अब सानिया और सिद्धार्थ यादव के परिवार सदमे हैं...कुछ दिनों पहले तक वो शादी की तैयारियों में लगे हुए थे।

Flight Lieutenant Siddharth Yadav

तिरंगे में लिपटा शहीद सिद्धार्थ यादव का शव, मंगेतर बोलीं- एक बार चेहरा तो दिखा दो

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव का शुक्रवार (4 अप्रैल) को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके शव को पैतृक गांव भालखी माजरा में उनके पिता सुशील यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सिद्धार्थ यादव की मंगेतर सोनिया भी वहां पहुंची थीं। तिरंगे में लिपटे शहीद सिद्धार्थ से लिपटकर सानिया ऐसे रोईं कि...उनकी चीखों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

Flight Lieutenant Siddharth Yadav

सानिया, सिद्धार्थ के ताबूत से लिपट कर बार-बार कह रही थीं...''बेबी, तू आया नहीं...तूने कहा था...मुझे लेने आएगा...बेबी तू आया नहीं...।'' सानिया कभी ताबूत के सिरहाने रखी सिद्धार्थ की तस्वीर को उठाकर उसे सीने से लगाती तो कभी सेना के जवानों को कहती 'एक आखिरी बार उसका चेहरा फिर से दिखा दो'...बदहवास हालत में सानिया को देख हर किसी का कलेजा पिघल रहा था। सानिया का दर्द देख अब सोशल मीडिया पर भी लोग भावुक पोस्ट लिख रहे हैं।

पायलट सिद्धार्थ यादव के पिता बोले- हमें उसपर गर्व था था

पायलट सिद्धार्थ यादव के सुशील यादव कहते हैं, ''हमें उस रात करीब 11 बजे कमांडिंग एयर ऑफिसर ने घटना की जानकारी दी कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, एक पायलट को बचा लिया गया है और दूसरा पायलट, हमारा बेटा, मर गया है। 23 मार्च को उसकी सगाई हुई थी। जनवरी 2016 में उसने एनडीए कोर्स 135 में दाखिला लिया था...वह एक मेधावी छात्र था। हमें हमेशा उस पर गर्व था... मेरे पिता और दादा सेना में थे। मैं भी वायुसेना में था। मुझे उस पर बहुत गर्व है, उसने एक जान बचाते हुए अपनी जान गंवा दी...लेकिन यह दुख की बात भी है क्योंकि वह मेरा इकलौता बेटा था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+