Flashback 2022 : PM मोदी के अनोखे अंदाज ! पगड़ी, पहाड़ी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत की पोशाक में दिखा जलवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जनवरी और 15 अगस्त के मौके पर पगड़ी पहते हैं। पिछले 103 महीने के कार्यकाल में पीएम मोदी की ड्रेसिंग कई बार सुर्खियों में रही। Flashback 2022 में प्रधानमंत्री मोदी की 12 खास पोशाकों पर एक नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ड्रेसिंग को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पीएम मोदी ने साल 2022 के 12 महीनों के दौरान यूं तो दर्जनों अलग-अलग पोशाकें पहनीं, लेकिन कुछ तस्वीरें प्रशंसकों के दिलोदिमाग पर छा गईं। Flashback 2022 में एक नजर प्रधानमंत्री की उन 12 पोशाकों पर जो गत महीने की अवधि में सुर्खियों में रहीं। प्रधानमंत्री मोदी की पिछले एक साल में हजारों तस्वीरें क्लिक की गईं, लेकिन जिन पोशाकों ने पहली नजर में चौंकाया उनकी एक झलक देखिए। (सभी तस्वीरें साभार- PIB India)

जनवरी में पीएम मोदी की पोशाक
शुरुआत जनवरी से करते हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में पीएम मोदी ने 8 साल तक लगातार पगड़ी पहन कर शिरकत की। हालांकि, इस बार पीएम मोदी जब राजपथ पहुंचे तो उनके सिर पर पगड़ी नहीं एक खास टोपी दिखी। इसे उत्तराखंड में तैयार किया गया। टोपी पर उत्तराखंड में पाया जाने वाला ब्रह्मकमल बना हुआ था। इसके साथ पीएम मोदी मणिपुर का स्टॉल भी कैरी करते दिखे। जनवरी में ही पीएम मोदी नेशनल कैडेट कोर (NCC) के कार्यक्रम में पगड़ी पहने दिखे थे।

फरवरी में पीएम को पहनाई गई अनोखी ड्रेस
फरवरी महीने में पीएम मोदी अपने आवास पर सिख समाज के लोगों से मिले थे। पीएम मोदी को इस मौके पर विशेष पगड़ी पहनाई गई। गाउन जैसे पोशाक के साथ पीएम मोदी काफी सहज दिख रहे थे। उस मौके पर उन्हें तलवार भी भेंट की गई।

प्रधानमंत्री मोदी का सदाबहार अंदाज
मार्च महीने की इस पोशाक का जिक्र इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री अपने पारंपरिक परिधान कुर्ता पायजामा और सदरी पहने दिखे। जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान भी पीएम मोदी ने सूट-बूट पहनना पसंद नहीं किया। यहां तक कि कई भारतीय अफसर भी पैंट-शर्ट और सूट पहने दिखे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अपने सदाबहार अंदाज में ही रहे।

प्रधानमंत्री 'सिख अवतार' में दिखे
मई महीने की इस तस्वीर में पीएम मोदी को सिखों की वेशभूषा में देखा जा सकता है। उन्होंने सफेद कुर्ते पायजामे के साथ ब्लड रेड रंग की पगड़ी बांध रखी है। इसी के साथ उनके कंधों पर भगवा रंग की चादर भी देखी जा सकती है। मेहमानों से मुलाकात के दौरान उन्हें कुछ मालाएं भी भेंट की गईं, जो उन्होंने सार्वजनिक रूप से पहनी भी।

विदेशी मेहमानों संग पीएम मोदी, हिमाचल में बदल गया अंदाज
विदेशी मेहमानों संग भी पीएम मोदी अक्सर अपने नैचुरल अटायर में ही दिखते हैं। मई महीने की इन तस्वीरों में डेनमार्क के प्रतिनिधियों के साथ पीएम मोदी कुर्ता-पायजामा और सदरी पहने दिखे। कुछ ही दिनों पर जब वे हिमाचल में एक कार्यक्रम में पहुंचे तो उनका अंदाज बदल गया। हिमाचल के लोगों के स्नेह में पीएम मोदी ने पहाड़ी टोपी और राज्य में ही तैयार की गई शॉल ओढ़े दिखे। बता दें कि अपने भाषणों में पीएम मोदी युवावस्था के दौरान इन राज्यों में काफी वक्त गुजारने की बात कहते रहे हैं। ऐसे में उन्हें यहां की संस्कृति से भी काफी लगाव है।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में पीएम मोदी के अंदाज
जून महीने में महाराष्ट्र दौरे के दौरान पुणे में पीएम मोदी जब संत तुकाराम के मंदिर पहुंचे तो उन्हें सबसे निराले अंदाज में देखा गया। वाद्ययंत्रों के साथ प्रधानमंत्री ने पगड़ी और मालाएं भी पहनीं। इसके बाद उन्हें विश्व योग दिवस के मौके पर कर्नाटक के मैसूर में योगाभ्यास करते भी देखा गया। इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि पीएम मोदी का ट्रांसफॉर्मेंशन कमाल का दिखता है।

धनुषधारी प्रधानमंत्री !
जुलाई में पीएम मोदी स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती के मौके पर आंध्र प्रदेश पहुंचे। पीएम मोदी को इस मौके पर धनुष धारण किए देखा गया। इसके अलावा जुलाई में ही प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु दौरे पर भी पहुंचे।

तमिल संस्कृति में रंगे पीएम मोदी का आगमन
जुलाई के अंतिम हफ्ते में दक्षिण भारतीय और तटीय राज्य पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी स्थानीय वेशभूषा धारण करने के बाद ही फ्लाइट से बाहर निकले। मुख्यमंत्री स्टालिन के साथ एक दीक्षांत समारोह में भी पीएम मोदी उसी वेशभूषा यानी लुंगी और शर्ट में दिखे।

भारत की आजादी का जश्न और पीएम की पगड़ी
भारत की आजादी का जश्न और पीएम की पगड़ी पिछले 8 साल से अधिक समय से एक दूसरे के पूरक बने हुए हैं। प्रधानममंत्री के कपड़ों के शौक के बारे में उनके करीबी बताते हैं कि उन्हें कपड़ों की बारीकियां पता होती हैं। राजपथ पर स्वाधीनता संग्राम के जश्न में पगड़ी पहने पीएम मोदी अगस्त में ही चरखा चलाते भी दिखे थे।

गुजरात पहुंचे पीएम को याद आई 'माटी'
गुजरात पहुंचे पीएम की इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि उन्हें अपनी मातृभूमि से भी लगाव है। 'माटी' की खुशबू महसूस करने पहुंचे प्रधानममंत्री को कोने से बाहर आना ही पड़ेगा।

कई रंगों में प्रधानमंत्री की पगड़ी
कई अहम घटनाओं वाले महीने सितंबर में पीएम मोदी कभी गुजराती पगड़ी और चादर लिए दिखे तो कभी दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर मेहमानों की मेजबानी। पीएम मोदी ने अपने वापस में सिख प्रतिनिमंडल से भी मिले। इस दौरान उन्हें सिखों की सांस्कृतिक पगड़ी पहनाई गई।

कैमरे की नजर में 'कैमरामैन' मोदी !
इवेंट्स से भरे महीने सितंबर को इसलिए भी याद किया जाएगा क्योंकि इसी महीने चीतों को नामीबिया से भारत लाया गया। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में पीएम मोदी ने चीतों को उनके इनक्लोजर में छोड़ा। यहां प्रधानमंत्री ने किसी एक्सपर्ट फोटोग्राफर की तरह कैमरा थामने से भी संकोच नहीं किया।

फुर्सत के पलों में प्रधानमंत्री
कूनो नेशनल पार्क में चीतों को रिलीज करने के बाद प्रधानमंत्री ने स्थानीय लोगों और पार्क में काम करने वाले लोगों से जानकारी ली। जंगल सफारी के समय पहनी जाने वाली टोपी और सनग्लास के साथ हाफ जैकेट पहने पीएम मोदी काफी रिलैक्स मूड में दिखे। ये ड्रेस प्रधानमंत्री को अलग अंदाज में पेश कर रही थी।

बाबा केदार की शरण में पीएम
धार्मिक पर्यटन की वकालत करने वाले प्रधानमंत्री मोदी जब उत्तराखंड में केदारनाथ धाम पहुंचे तो कड़ाके की ठंड के बीच उन्हें पहाड़ी पोशाक में देखा गया। बाबा केदार का दर्शन-पूजन करने के बाद पीएम मोदी आदि शंकराचार्य की प्रतिमा तक पैदल पहुंचे।

अक्टूबर में आदि शंकर के दर्शन
अक्टूबर में आदि शंकर के दर्शन के दौरान पीएम मोदी ने जो ड्रेस पहनी इसे हिमाचल की महिला ने गिफ्ट किया। पीएम मोदी ने पहाड़ी टोपी और रुद्राक्ष की माला के साथ ये ड्रेस पहनी और लुक को कंप्लीट किया।

दीवाली में 'सैनिक नरेंद्र मोदी'
सेना के बीच दीपावली का जश्न मनाना पीएम मोदी को खास बनाता है। हर साल की तरह इस बार प्रधानमंत्री ने कारगिल में सैनिकों के बीच दीपावली मनाई। सैनिकों के बीच उसी स्पिरिट से देशभक्ति के रंग में रंगे पीए मोदी सैनिकों के लिए बनाई गई खास ड्रेस में देखे जा सकते हैं।

धार्मिक पर्यटन और भक्त प्रधानमंत्री की छवि
पीएम मोदी सार्वजनिक मंचों से पूजा-पाठ और अनुष्ठानों में भी शिरकत करने में संकोच नहीं करते। इसी की मिसाल, अयोध्या का दीपोत्सव रहा। इस मौके पर पीएम मोदी ने आरती उतारी। उन्हें स्थानीय लोगों की तरफ से तैयार कई गई पगड़ी भी भेंट की गई। उन्होंने कई बार धार्मिक पर्यटन जैसे आइडिया पर गंभीरता से काम करने का आह्वान भी किया है।

नवंबर के नरेंद्र ऐसे भी, अरुणाचल में पीएम मोदी
नवंबर महीने में प्रधानमंत्री मोदी अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर गए। भारत की विविधता को स्वीकार करने का संदेश देते हुए पीएम मोदी स्थानीय पोशाक के साथ पहनी जाने वाली पगड़ी जैसी चीज बांधे दिखे। साथ ही उन्होंने लाल रंग की मालानुमा वस्तु भी धारण की।

काशी में पीएम मोदी तमिल आउटफिट में
प्रधानमंत्री ड्रेसिंग को लेकर कितने सजग हैं, इसकी मिसाल उस समय मिली जब उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी ने तमिलनाडु की सांस्कृतिक पोशाक पहनने का फैसला लिया। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक अपने संसदीय क्षेत्र में होने के बावजूद पीएम मोदी तमिल आउटफिट में ही दिखे।

जब पीएम मोदी मेघालय के रंग में रंगे
साल के आखिरी में पीएम मोदी पूर्वोत्तर भारत के दौरे पर गए। मेघालय में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के अलग-अलग अंदाज दिखे। स्थानीय लोगों की पोशाक की तरह उन्होंने खुद भी वैसे कपड़े और मुकुट पहनी और पूरा लुक कंप्लीट किया।
-
Kerala Election 2026: त्रिशूर में मोदी का मेगा शो, क्या BJP की एंट्री से बंटेगा LDF-UDF का मुस्लिम वोट बैंक? -
Keral election 2026: 'केरल में खिलेगा कमल, LDF-UDF दोनों भ्रष्टाचारी', पीएम मोदी ने भरी हुंकार, 5 बड़ी बातें -
Modi Rob Jetten talk: PM मोदी और नीदरलैंड के बीच 'फोन कॉल', किन मुद्दों पर हुई चर्चा? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश












Click it and Unblock the Notifications