Flashback 2020: साल 2020 भारत के लिए रहा काफी खास, इन इंडेक्स की रैंकिंग में हुआ सुधार
Flashback 2020: इस साल फरवरी में ही कोरोना वायरस की एंट्री भारत में हो गई थी। इसके बाद मार्च के अंत में भारत सरकार को देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ा। फिर एक जून तक करीब-करीब सभी गतिविधियां बंद रहीं। इसके बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। लॉकडाउन से कोरोना वायरस तो नहीं रुका लेकिन भारत की अर्थव्यस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। इसके बावजूद भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहा और कई अंतरराष्ट्रीय इंडेक्स की रैकिंग में सुधार हुआ। आइए जानते हैं कि किन-किन क्षेत्र में सुधरी भारत की रैंकिंग-

Global Innovation Index 2020
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) यानी वैश्विक नवाचार सूचकांक के मामले में 2020 भारत के लिए काफी अच्छा रहा। इस साल इंडेक्स में चार पायदान की छलांग लगाते हुए भारत 48वें स्थान पर पहुंच गया। ये पहला मौका है, जब भारत GII के टॉप 50 में शामिल हुआ। इसके अलावा मध्य और दक्षिण एशियाई देशों में हम शीर्ष पर बने हुए हैं। इस रैकिंग को विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) जारी करता है, जिसने इस साल मुंबई और दिल्ली IIT, बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान और इसके शीर्ष वैज्ञानिक प्रकाशनों की जमकर सराहना की है।

Climate Change Index
प्रदूषण की वजह से जलवायु को काफी ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। कौन से देश जलवायु के लिए कितना काम करते हैं, इसके लिए हर साल जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (Climate Change Performance Index) जारी किया जाता है। पिछले साल दिसंबर में जारी जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2020 में भारत 9वें स्थान पर था, जो 2019 तुलना में काफी अच्छा रहा।

WB Ease of Doing Business 2020
वर्ल्ड बैंक ने वैसे तो इस साल अगस्त में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2020 की रिपोर्ट जारी करने पर रोक लगा दी थी, लेकिन बाद में सुधार के बाद इसे जारी कर दिया गया। 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार भारत 14 पायदान की छलांग लगाते हुए 63वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि पिछले पांच साल से 79 रैंक पर ही था। वहीं चीन की रैकिंग में गड़बड़ी की बात सामने आई थी।

Global Manufacturing Risk Index
वार्षिक वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक (Global Manufacturing Risk Index) की रिपोर्ट अमेरिका स्थित प्रॉपर्टी कंसलटेंट Cushman & Wakefield की ओर से तैयार की जाती है। इसका मकसद यूरोप, अमेरिका और एशिया के 48 देशों के बीच वैश्विक विनिर्माण के लिए उपयुक्त स्थानों को रैंक देना है। जिसमें भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं चीन और अमेरिका पहले दो स्थान पर काबिज हैं।

IMD World Competitiveness Ranking
वैश्विक प्रतिस्पर्धा-क्षमता सूचकांक की रिपोर्ट भारतीय अर्थव्यवस्था इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट (आईएमडी) तैयार करता है। साल 2019 में भारत की रैंकिंग इसमें 43वें स्थान पर थी, जबकि इस बार भी भारत इसी रैकिंग पर बना रहा। रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिस्पर्धात्मक शक्ति के मामले में भारत की कुछ परंपरागत कमजोरियां अभी भी कायम हैं।












Click it and Unblock the Notifications