महाराष्ट्र: भारी बारिश के दौरान 5 महिलाओं के साथ हुई दर्दनाक घटना

महाराष्ट्र में भारी बारिश के दौरान नांदेड़ में बड़ा हादसा हुआ। पांच महिलाओं बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे गईं। उसी पेड़ पर बिजली गिर गई।

नांदेड़। महाराष्ट्र के सभी जिलों में तूफानी बारिश हुई। मानसून के आगमन के साथ लोगों ने जहां खुशी मनाई, वहीं दूसरी जगह नांदेड़ में मातम का माहौल देखने को मिला। बारिश से बचने के लिए पांच महिलाएं पेड़ के नीचे छुपने गईं पर बिजली की कड़कड़ाहट से वे बच नहीं सकी। बिजली गिरने से पांचों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

बारिश के बचने के लिए गईंं पेड़ के नीचे

बारिश के बचने के लिए गईंं पेड़ के नीचे

नांदेड़ जिले के उमरी तहसील के कारला माल गांव में सोमवार की शाम यह दर्दनाक घटना घटी। शाम के दौरान पांचों महिलाएं तूफान बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छुपने के लिए गई थीं। पर इन पांचों महिलाओं को पता नहीं था, तूफानी बारिश में पेड़ के नीचे जाना उनकी जान के लिए घातक हो सकता था।

घरेलू काम से बाहर निकली थीं महिलाएं

घरेलू काम से बाहर निकली थीं महिलाएं

इस घटना में रेखा पवले (उम्र 33), शोभा भुताले (उम्र 45), शोभा जाधव (उम्र 40), शेषाबाई गंगवणे (उम्र 45) और मोहनाबाई सोनवणे (उम्र 48) की बिजली गिरने से मौत हो गई है। इस घटना से परिजनों में मातम का माहौल फैल गया है। लोगों के अनुसार, पांचों महिलाएं घर से बाहर घरेलू काम के लिए निकली थीं। घर लौटते समय शाम में जोरदार हवाएं और तूफानी बारिश शुरू हो गई।

बिजली के कहर से बच न सकीं, पांचों की मौत

बिजली के कहर से बच न सकीं, पांचों की मौत

बिजली की कड़कड़ाहट के साथ भारी बारिश होने लगी थी। बारिश से बचने के चक्कर में पेड़ के साये में जाने की वजह से यह पूरी घटना घटी। महिलाओं को शायद यह जानकारी नहीं थी कि बिजली जब गिरती हो तो सीधे पेड़ों पर ही गिरती है जो इन सभी महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हुई। बारिश रुकने के बाद पास से गुजरने वाले राहगीरों को पेड़ के नीचे मृतक महिलाओं की लाश दिखाई दी. तुरंत सभी महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया पर उपचार से पहले ही महिलाओं की मौत हो चुकी थी। नागरिकों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+