मुंबई: परीक्षा में फेल हुई आठवीं क्लास की 5 लड़कियां हुईं गायब
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पांच लड़कियां संदिग्ध अवस्था में गायब मामला सामने आया है। शुक्रवार को आठवीं कक्षा में प्राईवेट स्कूल में पढ़नेवाली ये लड़कियां दोपहर को निकली थी। तब वे सभी गायब बताई जा रहीं हैं। शुक्रवार को गायब हुई इन लड़कियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस लड़कियों की तलाश में खोजबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को मिड टर्म एग्जाम के परिणाम घोषित किए गए थे। शिक्षकों के अनुसार, ये सभी लड़कियां दो या तीन विषयों में फेल हो गई थीं। माता-पिता शिकायत दर्ज कराने के बाद, पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लड़कियो को खोजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। लेकिन इसमें पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।
कोलाबा पुलिस ने बताया कि पांचों लड़कियों को शाम 5 बजे मरीन ड्राइव पर देखा गया था। ये लड़कियां 2:30 बजे स्कूल से निकलीं थीं और मरीन ड्राइव की ओर गईं थीं। पुलिस ने लड़कियों की तस्वीर को सभी थानों और अन्य एजेंसियों को दे दिया है।
नोटबंदी से यूपी-गुजरात जीता है तो एक बार फिर करके देश जीत लो: अखिलेश यादव












Click it and Unblock the Notifications