महाराष्ट्र: पुणे में अहमदनगर-सोलापुर हाईवे पर सड़क हादसा, 5 की मौत

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह सभी आषाढ़ी यात्रा में पंढरपुर में विट्ठल महाराज का दर्शन करके वापस लौट रहे थे। हादसे में एक किशोर घायल है। उसको इलाज के लिए अहमदनगर के हॉस्पिटल ले जाया गया है।

five people died in road accident in ahmednagar

पुलिस की माने तो हादसे अहमदनगर-सोलापुर हाइवे पर पाटेवाड़ी के पास रविवार सुबह 5 बजे के करीब हुआ है। हाइवे पर ट्रक स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दगडू आनंदा भणगे (50), बालासाहेब लक्ष्मण मालवदे (50), रमेश भाऊसाहेब कातोरे (51), द्रोपदाबाई भाऊसाहेब कातोरे (70) और हनुमान अंबादास दुसे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सत्यम रमेश कातोरे (16) इस हादसे में घायल हो गया, जिसका ओम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

मृतक रमेश कातोरे एक स्कूल में प्रिंसिपल थे। वे परिवार के दो सदस्यों और अन्य दो लोगों के साथ पंढरपुर से लौट रहे थे। पांचों मृतक अहमदनगर के नेवासा तालुका के खरवंडी गांव के रहने वाले थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि जीप के परखच्चे उड़ गए और पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को बाहर निकालने के लिए जीप की बॉडी को कटर से काटना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+