अल्मोड़ा में गहरी खाई में बस गिरने से 5 की मौत, 21 घायल
नई दिल्ली। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। अल्मोड़ा के भतरोज खान-भिकियासैंण हाइवे के पास जीएमओयू की एक बस 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 26 यात्री सवार थे। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मोहनरी गांव के पास हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, आपदा प्रबंधन लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य भतरोजखान भेजा गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications