नरेंद्र मोदी के 5 वादे जो 15 अगस्त 2014 को किये थे, देखें कितने पूरे हुए
नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 69वें स्वतंत्रता दिवस के उलपक्ष्य में लाल किले से दूसरी बार भाषण दिया। भाषण हम सभी ने सुना, देश को अगले पड़ाव तक ले जाने के लिये ऊर्जा से भरा था। लेकिन क्या आपको 2014 में किये गये वा वादे याद हैं, जो प्रधानमत्री ने 15 अगस्त को किये थे। चलिये बात करते हैं उनमें से पांच वादों की जो लगभग पूरे हुए।
हम मोदी के जिन वादों की बात करने जा रहे हैं, उनमें दिये गये आंकड़े वेबसाइट इंडिया स्पेंड के हवाले से हैं।
1. प्रधानमंत्री जन धन योजना: 2014 में मोदी ने कहा था कि देश में लोगों के पास मोबाइल है, लेकिन बैंक खाता नहीं। लिहाजा हम गरीब से गरीब व्यक्ति का बैंक में खाता खुलवायेंगे।
- देश भर में खाते खोले गये। लोगों को बैंकों से जोड़ा गया।
- इस योजना के अंतर्गत 15.40 करोड़ बैंक अकाउंट खुले।
- सबसे बड़ी कमी यह रही कि इनमें 47 प्रतिशत अकाउंट में जीरो-बैलेंस है।
2. सांसद आदर्श ग्राम योजना: 2013 में मोदी ने कहा मैं सांसदों की ओर से सांसद आदर्श ग्राम योजना की घोषणा कर रहा हूं। हम सांसदों से गांव गोद लेने का आग्रह करते हैं। हम कुछ मानक स्थापित करेंगे, जिसके आधार पर गांवों का विकास किया जायेगा।
- इस योजना के तहत गांवों की साफ-सफाई, बिजली-पानी, सड़क आदि दुरुस्त की जानी थी।
- इसके तहत 2016 तक मॉडल गांव स्थापित किये जाने थे। ऐसे गांव जो एक छोटे कस्बे को टक्कर दें।
- इसके तहत गांव में ब्रॉडबैंड कनेक्टीविटी से लेकर अन्य जरूरी चीजें पहुंचानी थीं।
- पिछले एक साल में मात्र 45 सांसदों ने गांव गोद लिये, जबकि लोकसभा में 543 और राज्यसभा में 247 सांसद हैं।
- राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के जिस गांव को गोद लिया था, अब तक वहां कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
3. लड़कियों के लिये स्कूलों में अलग से टॉयलेट: पीएम ने 2014 में कहा अब बेटियों को टॉयलेट नहीं होने की वजह से स्कूल छोड़ने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
- इस काम के लिये सांसध निधि में पर्याप्त धन है।
- मानव सांसाधन विकास मंत्रालय के अनुसार 85% सरकारी स्कूलों में लड़कों के लिये और 91% स्कूलों में लड़कियों के लिये टॉयलेट है।
- लड़कों के लिये बनाये गये टॉयलेट्स में सिर्फ 27 प्रतिशत में ही पानी आता है।
- लड़कियों के लिये बनाये गये टॉयलेट्स में सिर्फ 31 प्रतिशत में ही पानी आता है।
4. मेक इन इंडिया: 2014 में मोदी ने मेक इन इंडिया लॉन्च करने की बात कही।
- सितंबर 2014 में मेक इन इंडिया लॉन्च किया गया।
- इससे अक्टूबर से अप्रैल तक विदेशी निवेश में 48% का इजाफा हुआ।
- जनवरी से मई 2015 के बीच एफडीआई में 37 फीसदी की वृद्धि हुई।
- पिछले साल की तुलना में विदेशी निवेश में 29 प्रतिशत इजाफा हुआ।
- 40.92 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश हुआ, जो कि पिछले साल की तुलना में सात गुना ज्यादा था।
5. युवाओं को नौकरी: 2014 में मोदी ने स्किल इंडिया मिशन के माध्यम से युवाओं को रोजगार की बात कही थी।
- 35 मंत्रालयों ने 24 लाख युवाओं के लिये स्किल प्रोग्राम लॉन्च किये।
- हर साल देश में 1.2 करोड़ युवाओं को नौकरी चाहिये होती है।
- इस योजना के तहत वर्ष 2022 तक 40.02 करोड़ युवाओं के लिये नौकरी की व्यवस्था की जानी है।













Click it and Unblock the Notifications