हरिद्वार की गंगनहर में 5 लाशें मिलने से मचा हड़कंप, एक शव महिला का
बुधवार सुबह इस गंगनहर में जब कुछ लोग नहाने के लिए पहुंचे तो उन्हें पानी में 5 शव तैरते हुए नजर आए। देखते ही देखते गंगनहर के पास भीड़ इकट्ठा हो गई।
नई दिल्ली। धार्मिक नगरी हरिद्वार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के पास से होकर बहने वाली गंगनहर में 5 शव तैरते हुए नजर आए। गंगनहर में पांच शव मिलने की खबर सुनते ही इलाके में दहशत फैल गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पांचों शवों में 4 शव पुरुषों के और एक शव महिला का है। पुलिस के मुताबिक शवों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के पास से एक गंगनगर होकर बहती है। बुधवार सुबह इस गंगनहर में जब कुछ लोग नहाने के लिए पहुंचे तो उन्हें पानी में 5 शव तैरते हुए नजर आए। देखते ही देखते गंगनहर के पास भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि वो शवों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। एक साथ 5 शव मिलने की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है।
आपको बता दें कि हरिद्वार की इस गंगनहर में पहले भी कई बार शव मिलने की खबरें सामने आई हैं। यह गंगनहर हरिद्वार से होकर बहने वाली गंगा नदी से निकलती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होकर बहने वाली इस गंगनहर के गाजियाबाद के मुरादनगर में स्थित घाट को छोटा हरिद्वार भी कहा जाता है। फिलहाल पुलिस शव मिलने के मामले की जांच करने में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications