मोदी सरकार को झटका, फिच ने घटाया भारत के GDP ग्रोथ रेट अनुमान
फिच ने यह भी कहा है कि सरकार के हालिया कदमों से विकास परिदृश्य को समर्थन मिलने और कारोबारी विश्वास बढ़ने की उम्मीद है
नई दिल्ली। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच की तरफ से मोदी सरकार को झटका देने वाली खबर आई है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच ने भारत के विकास का अनुमान घटा दिया है। एजेंसी ने सोमवार को कहा कि दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ अनुमान से काफी कम प्रतीत होता है। एजेंसी ने 2017-18 में भारत का विकास दर अनुमान 6.9% से घटाकर 6.7% कर दिया है। इसके अलावा फिच ने साल 2019 में विकास दर 7.4 की जगह 7.3 रहने की उम्मीद जताई है। उसकी रिपोर्ट में कहा गया है अर्थव्यवस्था में सुधार हमारी उम्मीद से कम रहा और इसलिए हमने मार्च 2018 में समाप्त हो रहे वित्त वर्ष के लिए जीडीपी विकास अनुमान 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। हालिया तिमाहियों में वृद्धि दर ने लगातार निराश किया है, जिसका कारण विशेष रूप से पिछले साल नवंबर में की गई नोटबंदी और इस साल जुलाई में लागू किए गए वस्तु एवं सेवा कर के कारण उत्पन्न उथल-पुथल हैं।

फिच ने यह भी कहा है कि सरकार के हालिया कदमों से विकास परिदृश्य को समर्थन मिलने और कारोबारी विश्वास बढ़ने की उम्मीद है। उसने कहा है कि मुद्रास्फीति फिलहाल कम बनी हुई है और डॉलर के मुकाबले रुपए का ग्राफ ऊपर की ओर जा रहा है इससे पहले अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की ग्रोथ रेटिंग सुधारी थी। मूडीज ने 13 साल बाद भारत की रेटिंग सुधारी थी। एजेंसी ने वित्त वर्ष 2018 में जीडीपी ग्रोथ 6.7 फीसदी और वित्त वर्ष 2019 में 7.5 फीसदी रहने की संभावना जताई थी।
मूडीज के अनुसार वित्त वर्ष 2020 के बाद ग्रोथ की रफ्तार में तेज बढ़त संभव है। एजेंसी ने बताया था कि भारत की ग्रोथ उभरते देशों में सबसे अधिक रहेगी।
-
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications