एक मछली ने बदल दी मछुआरे भाइयों की किस्मत,मिनटों में बन गए लखपति

नई दिल्ली। कैसे मिनटों में किस्मत बदलती है इसका एक और सबूत मुंबई में देखने को मिला, जहां एक मछली ने दो भाईयों की किस्मत बदल दी और मिनटों में उन्हें लखपति बना दिया। मछली की बोली लाखों में लगी और दोनों मछुआरे भाई 20 मिनट के भीतर लखपति बन गए। दरअसल दोनों भाई रोज की तरह मछली पकड़ने समंदर में गए थे। उनके जाल में एक ऐसी मछली फंसी जिसने उनकी किस्मत बदल दी। रोजाना की तरह महेश और उसका भाई पालघर समुद्रतट पर मछलियां पकड़ने गए थे, लेकिन उस दिन उनके जाल में लॉटरी फंस गई, जिसने उन्हें लखपति बना दिया।

 जाल में फंसी ऐसी मछली, जिसने बदल दी किस्मत

जाल में फंसी ऐसी मछली, जिसने बदल दी किस्मत

मछुआरा महेश अपने भाई शुक्रवार को मछली पकड़ने गए। मुर्बे तट के पास उनको अपना जाल भारी लगा। जब उन्होंने देखा तो पाया कि उनके जाल में एक भारी भरकम मछली फंसी थी। जब उन्होंने देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रह गया। उनके जाल में घोल मछली फंसी थी, जिसका वजन लगभग 30 किलोग्राम था। महेश और उसका भाई खुशी से नाचने लगे। घोल फिश की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई।

 लाखों में बिकी घोल फिश

लाखों में बिकी घोल फिश

सोमवार को जब वो घोल मछली को बेचने के लिए बोली लगाई तो 15000 से शुरू हुई बोली 5.5 लाख रुपए पर जाकर खत्म हो गई और 20 मिनट के भीतर दोनों भाई 5.5 लाख रुपए के मालिक बन गए। दोनों को भी इसका अंदाजा नहीं था कि वो लखपति बन गए हैं।

 क्यों खास हैं घोल मछली

क्यों खास हैं घोल मछली

घोल मछली खाने में स्वादिष्ट तो होती ही है। इसमें चमत्कारी औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे 'सोने के दिल वाली मछली' भी कहा जाता है। इस मछली का सिंगापुर, मलयेशिया, इंडोनेशिया, हॉन्ग-कॉन्ग और जापान में निर्यात होता है और यहां इसकी कीमत लाखों में होती है। घोल मछली का उपयोग दवाई निर्णाण में होता है। इसकी स्किन में उच्च गुणवत्ता वाला कोलेजन पाया जाता है, जिससे दवाईयां, क्रियाशील आहार, कॉस्मेटिक उत्पाद बनाए जाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+