नीतीश के खिलाफ तेजस्वी की यात्रा, चंपारण से होगी शुरू

तेजस्वी यादव की यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस यात्रा के जरिए तेजस्वी यादव सीएम समेत नई सरकार के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे और लोगों से मिलेंगे और लोगों के बीच नीतीश कुमार की सच्चाई बताएंगे।

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 9 अगस्त से सीएम नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। तेजस्वी बिहार के चंपारण से नीतीश कुमार के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

नीतीश के खिलाफ तेजस्वी की यात्रा, चंपारण से होगी शुरू

तेजस्वी यादव की यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस यात्रा के जरिए तेजस्वी यादव सीएम समेत नई सरकार के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे और लोगों से मिलेंगे और लोगों के बीच नीतीश कुमार की सच्चाई बताएंगे। इस यात्रा के माध्यम से तेजस्वी यादव जनता के सामने महागठबंधन टूटने का सच बताएंगे।

यात्रा कहां से कहां तक होगी इसका खाका अभी बनाया जा रहा है और माना जा रहा है कि ये यात्रा पूरे बिहार में होगी। तेजस्वी ने अपने ट्विटर पर लिखा था कि अब गांधी जी की कर्मभूमि से ही जंग की शुरुआत होगी। बिहार में जनादेश का कत्ल हुआ है। लोगों ने जो मैंडेट दिया उसका सीएम नीतीश कुमार ने अपमान किया है।

इसके पहले बुधवार को तेजस्वी ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला था। तेजस्वी ने कहा था कि बिहार की जनता यह जानना चाहती है कि उनकी अंतरात्मा कितनी बार सोती और जागती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+