बिना हंगामे के गुजरा बजट सत्र का पहला सप्ताह, राज्यसभा में 100 फीसदी हुआ कामाकाज
बिना हंगामे के गुजरा बजट सत्र का पहला सप्ताह, राज्यसभा में 100 फीसदी हुआ कामाकाज
नई दिल्ली, 05 फरवरी: राज्यसभा का बजट सत्र इस हफ्ते बिना किसी हंगामें के शांतिपूर्वक निपटा। सत्र के इस सप्ताह में राज्यसभा ने समय का सदउपयोग किया। पूरे सप्ताह राज्यसभा की कार्यवाली बिना किसी व्यवधान के चली और इस सप्ताह सदन की उत्पादकता 100 फीसदी रही।

बता दें सदन शुरू होने से पहले सभापति और देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सदन में सुचारू रूप से चले इसके लिए उन्होंने सदस्यों से कहा था कि बजट सत्र की गरिमा का ख्याल रखें और इसे उत्पादक बनाएं, क्योंकि यह सत्र आजादी के 75वें वर्ष में और आजाद भारत के चुनावी सफर के 70 साल का हिस्सा है। वहीं ये सत्र शांतिपूर्ण निपटने के बाद नायडू ने राज्यसभा सदस्यों के शांतिपूर्ण कामकाज के लिए उनकी सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि बाकी बजट सत्र और भविष्य में भी ये ही भावना बनाए रखे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री इस सप्ताह दे सकते हैं जवाब
बतों राज्यसभा के पहले सप्ताल के सत्र के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति रामनाभा कोविंद के अभिभाषण और बजट प्रस्तुतीकरण के बाद राज्यसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सात घंटे 41 मिनट चर्चा की। इस चर्चा में 27सदस्यों ने हिस्सा लिया। वहीं अब उच्च सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पर कुल 12 घंटे चर्चा होनी है। इस समयावधि में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का जवाब भी शामिल है। पीएम मंगलवार को चर्चा का जवाब दे सकते हैं। वहीं लोकसभा में प्रधानमंत्री सोमवार को प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे।
इसके अलावा राज्यसभा में अगले सप्ताह केंद्रीय बजट पर 11 घंटे चर्चा होनी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को बजट पर चर्चा का जवाब दे सकती हैं। चूंकि एफएम इस पर चर्चा करेंगी इसलिए आगामी शुक्रवार को गैर-सरकारी कामकाज को वर्कलिस्ट से हटा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications