उस जगह की पहली तस्‍वीरें जहां शहीद हुए CRPF के 25 जवान

एक घायल जवान ने बताया, "नक्सलियों ने पहले गांववालों को हमारी लोकेशन का पता लगाने के लिए भेजा। मैंने कुछ महिला नक्सलियों को भी देखा। सभी काली पोशाकों में थे। उनके पास ऑटोमैटिक हथियार थे।"

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को हुए एक बड़े नक्‍सली हमले में CRPF के 25 जवान शहीद हो गए। बीते 5 सालों में हुआ यह सबसे बड़ा हमला है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना को 'कोल्ड ब्लडेड मर्डर' करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह हमला नक्सलियों की कायरता को दिखाता है। हमले के बाद हमले वाले जगह की तस्‍वीरें अब सामने आ रही हैं। आइए आपको सबसे पहले घटना स्‍थल की तस्‍वीरें दिखाते हैं।

गश्‍त पर थे जवान

गश्‍त पर थे जवान

सीआरपीएफ के जवान सोमवार सुबह 8.30 बजे गश्त पर निकले थे। जवान अपने कैंप दुर्गपाल से रोड ओपनिंग पार्टी के तौर पर निकले। दुर्गपाल से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर चिंतागुफा के पास दो हिस्सों बंट गए।

300 नक्‍सलियों ने कर दिया हमला

300 नक्‍सलियों ने कर दिया हमला

जवानों की संख्या 99 थी। जवानों के दोनों दस्ते करीब 500 मीटर ही आगे बढ़े थे कि उन पर हमला हो गया। घात लगाकर बैठे करीब 300 नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया।

नक्‍सलियों के पास था AK 47

नक्‍सलियों के पास था AK 47

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के पास AK-47 जैसे हथियार थे। जानकारी ये भी है कि इन नक्सलियों के साथ महिला फाइटर भी थीं। नक्सलियों ने 12 मार्च को CRPF पर हमले के दौरान लूटे गए हथियारों का भी इस्तेमाल किया।

गांव वालों को बनाया मुखबिर

गांव वालों को बनाया मुखबिर

एक घायल जवान ने बताया, "नक्सलियों ने पहले गांववालों को हमारी लोकेशन का पता लगाने के लिए भेजा। मैंने कुछ महिला नक्सलियों को भी देखा। सभी काली पोशाकों में थे। उनके पास ऑटोमैटिक हथियार थे।"

नक्‍सलियों को थी पूरी जानकारी

नक्‍सलियों को थी पूरी जानकारी

आईबी रिपोर्ट के मुताबिक नक्‍सलियों को इस इलाके में मौजूद लोगों की मदद से सीआरपीएफ की टीम के मूवमेंट की जानकारी मिली थी। सीआरपीएफ टीम के मूवमेंट की एकदम सटीक जानकारी नक्‍सलियों को मुहैया कराई गई थी। हमले के बाद कई स्‍थानीय लोगों से पूछताछ जारी है।

8 मई को बुलाई गई है बैठक

8 मई को बुलाई गई है बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने 8 मई को सभी राज्यों के आलाअधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में नक्सलियों को खत्म करने को लेकर फिर से नए सिरे से रणनीति बनाई जाएगी और एक्शन प्लान तैयार होगा।

'विकास के खिलाफ हैं नक्सली'

'विकास के खिलाफ हैं नक्सली'

राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि नक्सली विकास की वजह से परेशान हैं और विकास के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा, 'नक्सली विकास से बौखलाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+