भारत में पहली बार: कौन हैं ये 98 लोग, जिनको एक साथ मिली उम्रकैद, सिनेमा हॉल से यूं पहुंचे सलाखों तक

life imprisonment Koppal Karnataka: भारत में ऐसा पहली बार हुआ है कि 98 लोगों को एक साथ उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। यह ऐतिहासिक फैसला कर्नाटक के कोप्‍पल जिला एवं सत्र न्‍यायालय ने एससी/एसटी अत्‍याचार अधिनियम के तहत दलितों और उच्‍च जाति के लोगों के बीच हुए संघर्ष के मामले में सुनाया गया है।

सिनेमा हॉल से सलाखों के पीछे पहुंचे सभी 98 दोषियों को आजीवन कारावास के साथ-साथ इन पर पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। कर्नाटक से पहले छत्‍तीसगढ़ में 27 और यूपी के हमीरपुर में 17 आरोपियों को एक साथ उम्रकैद की सजा मिल चुकी है।

98 life imprisonment Koppal Karnataka

98 आरोपियों को उम्रकैद का मामला अगस्‍त 2014 का है। कर्नाटक के कोप्‍प्‍ल जिले के गंगावती ताल्‍लुका के मुरुकुम्‍बी में जातीय संघर्ष हुआ था। हुआ यह था कि 28 अगस्‍त को शिवा सिनेमा हॉल में फिल्‍म की टिकट को लेकर उच्‍च जाति और दलित युवाओं के बीच विवाद हो गया था।

विवाद इतना बढ़ा कि भारी विरोध प्रदर्शन हुआ और दलित समुदाय की झोपड़ियों में आग लगा दी गई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार 117 लोगों पर मडिगा समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान 16 आरोपियों की मौत हो गई।

जस्टिस चंद्रशेखर सी ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सजा का मकसद न्‍याय को कायम रखना और जाति-आधारित हिंसा के खिलाफ मजबूत रक्षात्‍मक संदेश देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+