मकर संक्रांति पर हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, अर्द्धकुंभ का पहला स्नान आज
हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में इस समय श्रद्धालुओं का मेला लगा हुआ है, आज यहां अर्द्धकुंभ का पहला स्नान है। हालांकि पहला स्नान गुरूवार मध्य रात्रि से आरंभ होगा लेकिन अभी से श्रद्धालुगण यहां पहुंचने लगे हैं।
खुद प्रशासन को अनुमान है कि यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगायेंगे इसलिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।
हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु
आपको बता दें कि मकर संक्रांति का पुण्य काल गुरुवार रात 1.30 बजे से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक रहेगा, इस दौरान ही भक्क ज्यादा से ज्यादा डुबकी लगायेंगे।
अर्द्धकुंभ का पहला स्नान आज
पहला स्नान 14 जनवरी को है। इसके बाद कई शाही स्नान होंगे। आठ फरवरी (मौनी अमावस्या), 12 फरवरी (वसंत पंचमी), 22 फरवरी (माघ पूर्णिमा), आठ मार्च (महाशिवरात्रि), सात अप्रैल (सोमवती अमावस्या), 15 अप्रैल (राम नवमी), 22 अप्रैल (चैत्र पूर्णिमा स्नान) और छह मई (कृष्ण पक्ष अमावस्या) को शाही स्नान होगा।













Click it and Unblock the Notifications