Video: 'धरोहर भारत की' डॉक्यूमेंट्री में नए भारत की झलक, संस्कृति और विरासत का दिखा अद्भुत संगम
Dharohar Bharat Ki: डीडी नेशनल पर 'धरोहर भारत की- पुनरुत्थान की कहानी' का पहला भाग प्रसारित किया गया है। जिसमें देश के मंदिरों और प्राचानी संभ्यताओं के पुननिर्माण को दिखाया गया है।

भारतीय सभ्यता के प्रतीकों का संरक्षण, प्राचीन संस्कृति की भव्यता का पुननिर्माण कैसे भारत सरकार की तरफ से किया जा रहा है। इसको जानने के लिए देशवासियों के लिए 'धरोहर भारत की-पुनरुत्थान की कहानी' का पहला भाग शुक्रवार को राष्ट्रीय चैनल डीडी नेशनल पर प्रसारित किया गया है।
दो भागों में बनी स्पेशल डॉक्यूमेंट्री 'धरोहर भारत की- पुनरुत्थान की कहानी' का पहला भाग रात 8 बजे प्रसारित किया गया, जिसमें देश की विरासत-सभ्यता से जुड़े मंदिरों और आस्था के बड़े केंद्रों के पुननिर्माण की कहानी बयां की गई है।
नए भारत की झलक
इस डॉक्यूमेंट्री में नए भारत का सफर दिखाया गया है, जिसमें भारत की आत्मा, संस्कृति, अध्यात्म और सभ्यता को नए सिरे से सहेजा जा रहा है। 'धरोहर भारत की' में सोमनाथ से लेकर केदारनाथ तक भारत के पुननिर्माण की कहानी को बताया गया है।
सोमनाथ मंदिर का पुननिर्माण
गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर 17 बार आक्रांताओं ने हमला किया। कई बार उसे तोड़ा गया, लेकिन आज भी मंदिर पर लहराता भगवा ध्वज हमारी श्रद्धा और आस्था को गर्व से मजबूत करता है। अगस्त 2021 में पीएम मोदी ने इस मंदिर के कई पुननिर्माण से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का उद्धाटन किया था। जिसका नतीजा यह है कि देश की नई पीढ़ी को हमारी पुरानी परंपरा को नए सिरे से देखने का आकर्षण मिला है।
महाकाल लोक का निर्माण
जिस भूमि पर महाकाल खुद प्रकट हुए थे। उस उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर का वर्णन हमारे कई ग्रंथों में है। इस मंदिर में हर साल डेढ करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु यहां बाबा के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन इतने लोगों को संभालने के लिए यहां कोई का बुनियादी ढांचा पर्याप्त नहीं था। जिसके बाद लोगों की भावनाओं को देखते हुए पीएम मोदी ने मंदिर के कायाकल्प का बीड़ा उठाया और महाकाल लोक का निर्माण करवाया। और एक अलौकिक धाम को तैयार किया।
काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर
मान्यताओं के अनुसार भोलनाथ की त्रिशूल पर टिके काशी विश्ननाथ मंदिर में आने वाले भक्त तंग गलियों की समस्याओं से जूझ रह थे। परिसर और आसपास के क्षेत्र को सुगमय बनाने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण किया गया। 32 महीने के अंदर इसको तैयार किया गया है।
राम मंदिर निर्माण
मर्यादा पुरुषोत्तम राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर के दशकों पुराने अभाव को पूरा कम करने काम किया जा रहा है। 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। 2.7 एकड़ में फैले हुए मंदिर के निर्माण का काम जल्द पूरा होगा। और जन-जन के आस्था के प्रतीक प्रभु राम को उनका स्थान मिल जाएगा।
यह डॉक्यूमेंट्री हर भारतीय को अपनी जड़ों, संस्कृति और विरासत का पता लगाने का एक नया वीडियो दस्तावेज हैं। यह सीरीज वर्तमान मोदी सरकार के तहत समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत पर केंद्रित है, जिसमें भारत की समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान वालों जवानों को समर्पित है।
दो भागों में प्रसारित होगी डॉक्यूमेंट्री
यह डॉक्यूमेंट्री दो भागों में दिखाई जाएगी, जिसका दूसरा और आखिरी भाग 15 अप्रैल को रात 8 बजे डीडी नेशनल पर प्रसारित किया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री को देखने की पीएम मोदी ने भी देशवासियों से अपील की।
हर भारतवासी को गर्व महसूस कराएगी डॉक्यूमेंट्री
'धरोहर भारत की- पुनरुत्थान की कहानी' डॉक्यूमेंट्री में नए भारत की झलक देखने को मिली है। इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए बताया गया है कि कैसे भारत देश की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित कर रहा है। इसमें भारतीय सभ्यता, प्राचीन संस्कृति की भव्यता का पुननिर्माण दिखाया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री हर भारतवासी को गर्व महसूस कराएगी।
जानिए कैसा होगा दूसरा भाग
दो एपिसोड में बनी इस डॉक्यूमेंट्री के पहले भाग में जहां भारत के सांस्कृतिक पहलू से देशवासियों को रूबरू कराया गया है। तो दूसरे भाग में स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में बनाई गई विरासतों के बारे में दिखाया जाएगा।इस डॉक्यूमेंट्री के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नजर आए हैं।
देखिए डॉक्यूमेंट्री का पहला पार्ट...
डॉक्यूमेंट्री में प्राचीन भारतीय सभ्यता के प्रतीकों का संरक्षण, भारतीय संस्कृति की भव्यता का पुनर्निर्माण और स्वतंत्रता सेनानियों, देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के सम्मान में बनाई गई विरासतों के बारे में भी बताया गया है। साथ ही बताया गया है कि कैसे भारत सरकार ने हमारी धरोहरों को बचाने और संस्कृति को जीवंत करने का काम किया है। नीचे दिए गए वीडियो लिंक पर देखिए डॉक्यूमेंट्री का पहला पार्ट...
-
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications