राम मंदिर ट्रस्‍ट की पहली बैठक आज, निर्माण की तारीख और मुहूर्त पर हो सकता है फैसला

नई दिल्ली। राम मंदिर निर्माण को लेकर बने श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक दिल्ली में बुधवार को होने जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा गठित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की पहली बैठक बुधवार को दिल्ली में होगी। बैठक में मंदिर निर्माण की तारीख समेत कई विषयों पर विचार किया जा सकता है। इस बैठक में मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान हो सकता है। बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर को मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला दिया था।

first meeting of Shri Ram Janmabhoomi Tirth Kshetra Trust held today in delhi

ट्रस्ट की बैठक में शिलान्यास के मुहूर्त से लेकर निर्माण पूर्ण होने के लिए समयसीमा निर्धारित की जा सकती है। पारदर्शी तरीके से चंदा लेने पर भी रणनीति सामने आ सकती है। इसका मुख्य मकसद ये है कि ‌भविष्य में किसी तरह के विवाद से बचा जा सके। ट्रस्ट इस बात पर भी विचार करेगा कि निर्माण कार्य के दौरान रामलला की प्रतिमा को कहां रखा जाए। ट्रस्ट की बैठक में मंदिर निर्माण के लिए फंड जुटाने की योजना पर विमर्श भी अहम होगा। प्रस्तावित मंदिर को लेकर जिस भव्यता-दिव्यता की कामना की जा रही है, उसे साकार करने में हजारों करोड़ रुपये का प्रबंध करना होगा। सरकार की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि मंदिर निर्माण में शासकीय धन व्यय नहीं होगा।

बैठक में सदस्यों द्वारा ट्रस्ट के लिए दो अन्य सदस्यों व राम मंदिर कांप्लेक्स के विकास और प्रशासनिक देखरेख के लिए बनाई जाने वाली कमेटी के अध्यक्ष का चयन भी किया जा सकता है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष समेत समिति के सदस्यों की जिम्मेदारियां भी तय की जानी हैं।

सरकार ने ट्रस्ट का ऑफिस दिल्ली के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में बनाया है। यह हिंदू पक्ष के वकील के. पारासरन का निवास स्थान है। ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य हैं। बुधवार को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्ट के तीन सदस्य महंत दिनेंद्र दास, राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और डॉ. अनिल मिश्र ,मणिराम छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास ,नृत्य गोपाल दास ,वीएचपी के चंपत राय भी बुधवार को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+