आंध्र प्रदेश में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला केस, कर्नाटक में आंकड़ा पहुंचा 3

नई दिल्ली, 12 दिसंबर: तेजी से संक्रमित करने वाले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने अब आंध्र प्रदेश में भी दस्तक दे दी है। देश के कई राज्यों में पहुंच चुके ओमिक्रॉन से अब आंध्र प्रदेश भी अछूता नहीं है। रविवार को राज्य में मिले नए वैरिएंट के मरीज की सरकार ने पुष्टि की है। महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक के बाद अब चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश में भी ओमिक्रॉन के नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं कर्नाटक में तीसरा मामला सामने आया। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 36 मामले हो गए हैं।

Recommended Video

    Omicron new variant: ऑमिक्रान के Karnataka, Chandigarh, Andhra में 3 नए मरीज मिले | वनइंडिया हिंदी
    Omicron

    रविवार को आंध्र प्रदेश के साथ चंडीगढ़ में भी एक-एक नया मामला सामने आया है। दोनों मरीज विदेश यात्रा से हाल ही में भारत लौटे थे। आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एक 34 वर्षीय विदेशी यात्री आयरलैंड से मुंबई एयरपोर्ट आया था, जहां उसकी टेस्टिंग की गई और कोविड-19 RT-PCR टेस्ट निगेटिव पाया गया। जिसके बाद उनको ट्रेवल की अनुमति दी गई और वो 27 नंवबर को विशाखापत्तनम आया।

    जहां उसका दोबारा टेस्ट करने पर RTPCR टेस्ट पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद सैंपलव को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सीसीएमबी, हैदराबाद भेजा गया था और परिणाम ओमिक्रॉन पॉजिटिव आया। हालांकि मरीज में कोई लक्षण नहीं है और फिर 11 दिसंबर को फिर से टेस्ट किया गया और आरटी-पीसीआर परिणाम COVID-19 के लिए नकारात्मक पाया गया। राज्य में कोई अन्य ओमािक्रोन के मामले नहीं हैं।

    आंध्र प्रदेश में पहचाने गए ओमिक्रॉन का यह पहला मामला है। अब तक कुल 15 विदेशी यात्रियों को COVID-19 RTPCR पॉजिटिव पाया गया और सभी 15 सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए CCMB भेजे गए। 10 मामलों में संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट प्राप्त हो गई है और उनमें से एक की पहचान ओमिक्रॉन के रूप में की गई है। इसी के साथ सरकार ने जनता को अपील करते हुए कहा कि वे किसी तरह की चिंता ना करें और किसी भी अफवाह पर विश्वास ना करें, लेकिन सावधानी बरतते रहें और सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क पहनें।

    कर्नाटक में तीसरा मामला सामने आया

    कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर ने बताया कि कर्नाटक में ओमिक्रॉन का तीसरा मामला सामने आया। दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे आइसोलेट किया गया है और उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 5 प्राथमिक और 15 माध्यमिक संपर्कों का पता लगाया गया और उनके नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+